Draupadi Murmu Biography In Hindi | भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Rate this post

भारतीय लोकतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव हेतु NDA की ओर से घोषित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) उड़ीसा में जन्मीं संथाल जाति की आदिवासी महिला हैं, वे 2015 से 2021 तक झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल रह चुकी हैं |

इसके अतिरिक्त वे उड़ीसा में दो बार अलग-अलग मंत्रालयों में मंत्री पद का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं | भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए जब से बीजेपी ने उन्हें NDA की ओर से उम्मीदवार घोषित किया है।

तभी से भारतीय जनमानस के बीच उनके व्यक्तिगत, राजनीतिक जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता देखी जा रही है |

तो दोस्तों, आइए हम अपनी इस पोस्ट (Draupadi Murmu Biography In Hindi | भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय ) के माध्यम से आपको राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीवन के सभी पहलुओं की जानकारी विस्तार से बताते हैं, आप से गुजारिश है कि इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें |

Table of Contents

द्रौपदी मुर्मू का संक्षिप्त जीवन परिचय, Draupadi Murmu short Biogrphy in Hindi, Draupadi Murmu Wikipedia

बिन्दु ( Points)जानकारी ( Information)
पूर्ण नाम ( Full Name ) द्रौपदी  मुर्मू (Draupadi Murmu)
जन्म तारीख ( Birth Date )20 जून 1958
उम्र ( Age )64 वर्ष ( 2022 के अनुसार )
जन्म स्थल ( Birth Place ) मयूरभंज, उड़ीसा राज्य, भारत
गृहनगर ( Home Town )मयूरभंज उड़ीसा का बैदापोसी गाँव
पिता का नाम ( Father’s Name ) स्व0 बिरंची नारायण टुडू
माता का नाम ( Mother’s Name )किनगो टुडू
पति का नाम ( Husband’s Name )श्याम चरण मुर्मू (मृत्यु – 2014)
बेटी का नाम ( Daughter’s Name ) इतिश्री मुर्मू
वैवाहिक स्थिति ( Marital Status )विधवा
राशि ( Zodiac Sign ) मीन राशि
धर्म (Religion )हिंदू
नागरिकता (Nationality ) भारतीय
जाति ( Cast ) संथाल (अनुसूचित जनजाति)
पेशा ( Profession )राजनीतिज्ञ
राजनीतिक पार्टी का नाम ( Political Party )भारतीय जनता पार्टी ( B. J. P. )
B.J.P. से जुड़ी ( BJP Joined )1997
संपत्ति ( Net Worth )10 लाख ( लगभग )
शिक्षा ( Education ) B. A. ( स्नातक )
स्कूल का नाम ( School Name)K.B.H.S. उपरबेड़ा स्कूल, मयूरभंज
कॉलेज का नाम ( College Name )रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, उड़ीसा
लंबाई ( Height )5 फीट 4 इंच
वजन ( Weight ) 74 किलोग्राम
होम पेज यहाँ क्लिक करें

द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानकारी/द्रौपदी मुर्मू कौन हैं ? Information about Draupadi Murmu/ Who is Draupdi Murmu ?

दोस्तों आजकल द्रौपदी मुर्मू का नाम बहुत चर्चा में है, तो क्या आप जानते हैं कि ये नाम चर्चा का विषय क्यों बना हुआ है ? यदि नहीं , तो हम Draupadi Murmu Biography In Hindi में आपको बताते हैं ।  

उड़ीसा के संथाल परिवार में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी राजनेता हैं,इन्होंने आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किये हैं, वे झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल रह चुकी हैं।

वर्तमान में NDA की ओर से इन्हे राष्ट्रपति चुनाव 2022 में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है इसी कारण वे आजकल बहुत चर्चा में है।

द्रौपदी मुर्मू के जन्म व प्रारम्भिक समय की जानकारी – Draupadi Murmu Biography In Hindi

द्रौपदी मुर्मू  का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा राज्य में मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गांव में एक आदिवासी संथाल परिवार में हुआ था।  

उस समय द्रौपदी मुर्मू  के जन्म स्थल वाला क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ क्षेत्र था, यहां तक कि वहां मूल सुविधाओं का भी अभाव था ।

Draupadi Murmu Biography in Hindi
Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू की पारिवारिक जानकारी – Draupdi Murmu’s Family Informaqtion

द्रौपदी मुर्मू  के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था, और उनकी माता का नाम किनगो टुडू था ।  द्रौपदी मुर्मू  का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ । शादी के बाद इनके परिवार में 3 बच्चे हुए, दो बेटे और एक बेटी ।  

द्रौपदी मुर्मू  का जीवन त्रासदियों से भरा हुआ रहा है ।  अपने जीवन काल में उन्होंने कुछ ही वर्षों के अंतराल पर अपने पति और दोनों बेटों को खो दिया ।

द्रौपदी मुर्मू की बेटी – Draupadi Murmu Daughter

वर्तमान में उनकी एक बेटी है, जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है, वह विवाहित है, उनका विवाह गणेश हेम्ब्रम से हुआ है , और वे बैंक में कार्यरत हैं ।

 द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा – Draupdi Murmu  Educational Qualification

द्रौपदी मुर्मू  ने सभी प्रारंभिक शिक्षा K.B.H.S. उपरबेड़ा स्कूल, मयूरभंज से पूरी की, उन्होंने इसके बाद की पढ़ाई रमादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर, उड़ीसा से पूर्ण की, उच्च शिक्षा में उन्होंने कला स्नातक ( B.A. ) की डिग्री ली है।

द्रौपदी मुर्मू का व्यावसायिक जीवन – Draupdi Murmu’s Professional Life

जैसा कि हम बता चुके हैं कि द्रौपदी मुर्मू  का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा है अतः अपनी घरेलू परिस्थितियों के चलते उन्होंने पढ़ाई पूर्ण करने के बाद नौकरी करने का निर्णय लिया ।

जीवन की प्रथम नौकरी – First Job of Life

द्रौपदी मुर्मू  ने जीवन की पहली नौकरी के रूप में 1983 में उड़ीसा के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य किया।परिवारिक परिस्थितियों के चलते हुए उन्हें यह नौकरी छोड़नी पड़ी।

You May Also Like

शिक्षिका के रूप में कार्य – Work as a Teacher

सिंचाई विभाग की क्लर्क की नौकरी छोड़ने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर रायरंगपुर (उड़ीसा) में 1994 में एक शिक्षिका के रूप में अध्यापन कार्य किया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफरनामा – Political Journey of Draupdi Murmu

  • भारतीय राजनीति में द्रौपदी मुर्मू का सफर तब शुरू हुआ जब 1997 में वे रायरंगपुर ( उड़ीसा ) से जिला पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई, और इसी वर्ष वे रायरंगपुर से ही उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई ।
  • विधानसभा चुनाव 2000 में भाजपा के टिकट पर रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर मंत्री बनीं ।
  • उन्होंने उड़ीसा में भाजपा तथा बीजू जनता दल वाली गठबंधन सरकार के समय 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के पद पर कार्य किया ।
  • और उसके बाद उन्होंने अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक पशु संसाधन विकास व मत्स्य पालन विभाग में मंत्री पद पर कार्य किया ।
  • भाजपा से ही 2004 में वे रायरंगपुर विधानसभा से पुनः विधायक निर्वाचित हुईं ।
  • द्रौपदी मुर्मू मयूरभंज से भाजपा की जिलाध्यक्ष रहीं ।
  • द्रौपदी मुर्मू जी 2006 से 2009 तक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा भी रहीं ।
  • भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2010 में उन्हें मयूरभंज जिले का भाजपा जिला अध्यक्ष नामित किया गया।
  • 2013 में फिर से उन्हें मयूरभंज के लिए तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया और इस पद पर उन्होंने 2015 तक कार्य किया ।
  • द्रौपदी मुर्मू जी ने मई 2015 से 2021 तक झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल (झारखण्ड की 9 वें राज्यपाल ) के रूप में कार्य किया ।
  •  द्रौपदी मुर्मू को देश के किसी भी राज्य की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल बनने का भी गौरव प्राप्त है ।
  •  वर्तमान में उन्हे राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है, इसी कारण वे आजकल चर्चा में हैं ।

1997 में जिला पार्षद का चुनाव जीतने से हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत – Started Political Life from 1997

भारतीय राजनीति में द्रौपदी मुर्मू का सफर 1997 में शुरू हुआ। वे पहली बार रायरंगपुर(उड़ीसा) के जिला पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई, और इसी वर्ष वे रायरंगपुर से ही उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

राजनीतिक कैरियर में दो बार बनी विधायक – Elected MLA Twice

Draupadi Murmu Biography In Hindi में हम आपको बता रहे हैं द्रौपदी मुर्मू अपने कैरियर में दो बार विधायक  रह चुकी हैं ।  

विधानसभा चुनाव 2000 में भाजपा के टिकट पर रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर मंत्री बनीं, भाजपा से ही 2004 में वे रायरंगपुर विधानसभा से पुनः विधायक निर्वाचित हुईं ।

झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में किया कार्य – Became First Woman Governer of Jharkhand

द्रौपदी मुर्मू जी ने मई 2015 से 2021 तक झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल ( झारखण्ड की 9 वें राज्यपाल ) के रूप में कार्य किया है ।  द्रौपदी मुर्मू को देश के किसी भी राज्य की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल बनने का भी गौरव प्राप्त है ।

द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने किया राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित – NDA Declared Draupdi Murmu As Its Presidential Candidate

द्रौपदी मुर्मू जी को भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए NDA ( राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ) ने राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया है, उन्होंने इस पद हेतु अपना नामांकन 24 जून 2022 को दाखिल किया ।  

उनके नामांकन का उल्लेखनीय पहलू ये रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और राजनाथ सिंह जी उनके अनुमोदक थे ।

राष्ट्रपति पद के लिए 98 अभ्यर्थियों की ओर से कुल 115 नामांकन दाखिल किए गए जिनमे से केवल यशवंत सिन्हा व द्रौपदी मुर्मू के ही नामांकन वैध थे।

शेष नामांकन रद्द कर दिये गए। कुल मिलकर अब मैदान में दो ही प्रत्याशी यशवंत सिन्हा व द्रौपदी मुर्मू शेष हैं ।

आपको याद दिला दें कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 जुलाई 18 को होंना है, मतों की गिनती 21 जुलाई व नव-निर्वाचित राष्ट्रपति की शपथ 25 जुलाई को होनी है ।

Draupadi Murmu Biography in Hindi
Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू को मिलने वाले पुरस्कार/सम्मान – Awards / Honours to Draupdi Murmu

द्रौपदी मुर्मू को उनके शानदार कार्यों व योगदान के लिए उड़ीसा विधानसभा द्वारा 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” प्रदान किया गया ।

You May Also Like

द्रौपदी मुर्मू की नेटवर्थ – Draupdi Murmu Net Worth

द्रौपदी मुर्मू  अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में हालांकि कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों के साथ-साथ महामहिम राज्यपाल के पद पर रह चुकी है।

परंतु फिर भी उनकी जीवनशैली बहुत ही साधारण है। इसी कारण उनके पास बहुत सीमित संपत्ति है। वर्तमान में उनके पास लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति है ।

द्रौपदी मुर्मू  के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य – 10 Interesting Facts About Life of Draupdi Murmu

द्रौपदी मुर्मू  के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इस लेख में यहां दिए जा रहे हैं-

  • द्रौपदी मुर्मू  ने जीवन की पहली नौकरी के रूप में 1983 में उड़ीसा के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य किया ।
  • द्रौपदी मुर्मू ने अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर रायरंगपुर ( उड़ीसा ) में 1994 में अध्यापन कार्य किया।
  • द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर 1997 में शुरू हुआ, जब वे पहली बार रायरंगपुर ( उड़ीसा ) के जिला पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई।
  • द्रौपदी मुर्मू  भारतीय जनता पार्टी से 2000 व 2004 में दो बार विधायक चुनी गई ।
  • द्रौपदी मुर्मू  2000 से 2004 के बीच दो बार अलग-अलग मंत्रालयों में उड़ीसा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं ।
  • द्रौपदी मुर्मू सन 2006 में “अनुसूचित जनजाति मोर्चा” की झारखंड राज्य की अध्यक्षा भी रही हैं ।
  • 2015 से 2021 तक द्रौपदी मुर्मू  ने झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया ।
  • द्रौपदी मुर्मू  देश के किसी भी राज्य की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रह चुकी है ।
  • यदि द्रौपदी मुर्मू  राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वह देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।  
  • द्रौपदी मुर्मू को उनके शानदार कार्यों व योगदान के लिए उड़ीसा विधानसभा द्वारा 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” प्रदान किया गया ।  

एक शिक्षिका से महामहिम राष्ट्रपति तक का सफर – Journey From a Teacher to Her Excellency President

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रचते हुए 21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत हासिल की, और प्रथम आदिवासी महिला के रूप में देश की 15 वीं राष्ट्रपति चुनी गईं ।  

इस तरह देश की ये बेटी एक शिक्षिका से महामहिम राष्ट्रपति के पद तक पहुँच गईं हैं । इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी को कुल 2161 वोट मिले हैं जिनका मूल्य 5,77,777 है। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार श्री यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनका मूल्य 2,61,062 है ।  

You May Also Like

FAQs

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  कौन हैं ?

उत्तर – भारत के 15 वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव हेतु NDA की ओर से घोषित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में जन्मीं संथाल जाति की आदिवासी महिला हैं ।  वे झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल की रह चुकी हैं ।

प्रश्न – आजकल द्रौपदी मुर्मू  का नाम चर्चा में क्यों है ?

उत्तर- NDA के द्वारा द्रौपदी मुर्मू  को राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के कारण ।

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  का जन्म कब और कहां हुआ था ?

उत्तर –द्रौपदी मुर्मू  का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा राज्य में मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गांव में एक आदिवासी संथाल परिवार में हुआ था ।  

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  की जाति क्या है ?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू  आदिवासी संथाल जाति की महिला है ।

प्रश्न – झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन हैं ?

उत्तर – द्रौपदी मुर्मू  

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  किस राजनीतिक पार्टी से संबंध रखती है ?

उत्तर – भारतीय जनता पार्टी

प्रश्न – राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख क्या है ?

उत्तर – 18 जुलाई 2022

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  के पति का क्या नाम है ?

उत्तर – स्व0 श्याम चरण मुर्मू

प्रश्न- द्रौपदी मुर्मू  के पास कितनी संपत्ति है ?

उत्तर- द्रौपदी मुर्मू  के पास लगभग 10 लाख की संपत्ति है ।

प्रश्न – द्रौपदी मुर्मू  को कौन सा सम्मान मिला है ?

उत्तर – सर्वश्रेष्ठ विधायक का  नीलकंठ पुरस्कार ।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों, आपने यह कहावत तो सुनी होगी, व्यक्ति अपने जन्म से नहीं कर्म से श्रेष्ठ बनता है ।  इसी कहावत को अक्षरशः सत्य सिद्ध करती हैं द्रौपदी मुर्मू।  

उड़ीसा के एक छोटे से गांव में आदिवासी संथाल जाति में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू  आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उम्मीदवार बन चुकी हैं।

सिंचाई विभाग में क्लर्क से लेकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार तक का यह सफर उनका काम के प्रति समर्पण व निष्ठा के कारण ही संभव हुआ है।

हमारे शब्द – Our Words

प्रिय पाठकों ! हमारे इस लेख ( Draupadi Murmu Biography In Hindi | भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय ) में द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय से जुड़ी वृहत जानकारी आपको कैसी लगी ?

यदि आप ऐसे ही अन्य लेख पढ़ना पसंद करते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें अवश्य लिखें।

हम आपके द्वारा सुझाए गए टॉपिक पर लिखने का अवश्य प्रयास करेंगे । दोस्तों, अपने कमेंट लिखकर हमारा उत्साह बढ़ाते रहें।

साथ ही यदि आप को हमारा ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर अवश्य करें ।

अंत में – हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए, हमारा उत्साह बढ़ाते रहिए, खुश रहिए और मस्त रहिए।

जीवन को अपनी शर्तों पर जियें ।

44 thoughts on “Draupadi Murmu Biography In Hindi | भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय”

Leave a Comment

error: Content is protected !!