T-20 किंग रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, फैमिली, गर्लफ्रेंड, उम्र, नेटवर्थ, रिकार्ड | Rinku Singh Biography In Hindi 

Rate this post

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान और मुकाम हासिल किया है।

कहा जाता है कि प्रतिभा किसी प्रतिष्ठा की मोहताज नहीं होती बल्कि प्रतिभावान लोग अपनी प्रतिभा के बल पर प्रतिष्ठा हासिल करते हैं। रिंकू सिंह उन्हीं लोगों में से एक हैं।

उन्होंने एक छोटे और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हुए अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनायी और करोड़ों लोगों को अपने क्रिकेट कौशल का दीवाना बना लिया।

घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह उत्तर-प्रदेश के लिए खेलते हैं, और IPL में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है। रिंकू सिंह बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं, बल्लेबाज के साथ-साथ रिंकू सिंह दाएं हाथ के  ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। 

गुजरात टाइटंस के विरुद्ध IPL 2023 में जब उनकी टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी तब उन्होंने बहुत ही रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में 5 गेंदों मे 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी, और आईपीएल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

और तभी से वे सुर्खियों में आए। बाद में भी उन्होंने अपना ऐसा विस्फोटक अंदाज जारी रखते हुए ये साबित किया कि उनकी वो पारी इत्तेफाक नहीं थी। अपने इसी दमदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनायी।

दोस्तों, यदि आप भी रिंकू सिंह के प्रसंशक हैं तो आप सही जगह पर हैं, इस लेख में हम आपको रिंकू सिंह का जीवन परिचय (Rinku Singh Biography in Hindi), साथ ही उनके जन्म, उम्र, पत्नी, परिवार, नेटवर्थ और IPL Career के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड और आंकड़ों (Stats) के बारे में भी बताएंगे।     

Table of Contents

रिंकू सिंह का संक्षिप्त परिचय – Rinku Singh Information,  Rinku Singh Biography In Hindi

व्यक्तिगत जानकारी 
वास्तविक नाम (Real Name)रिंकू सिंह
पूरा नाम (Full Name)रिंकू खानचंद्र सिंह 
जन्म की तारीख (Date of Birth)12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान (Birth Place)अलीगढ, उत्तर प्रदेश
उम्र (Age)26 वर्ष
शैक्षिक योग्यता (Education)कक्षा 9
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति ज्ञात नहीं 
पेशा (Profession)भारतीय क्रिकेटर
गृह नगर (Hometown)अलीगढ़, उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय 
शौक बाइक चलाना, गेम्स खेलना, वर्कआउट करना  
क्रिकेट करियर 
जर्सी नंबर (Jersey No.)#35 (Domestic) #35 (KKR) #35 T20I
अंतर्राष्ट्रीय डैब्यू T-20I  18 अगस्त 2023
ODI      अभी डैब्यू नहीं हुआ है 
Test      अभी डैब्यू नहीं हुआ है 
बैटिंग की शैली बांये हाथ के बल्लेबाज (Left Hand Batsman)
बॉलिंग की शैली दाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक (Right hand off Break)
प्रसिद्ध हैं IPL में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने के लिए 
पसंदीदा शॉट इनसाइड आउट 
वर्तमान List A टीमउत्तर प्रदेश, 2014 से
वर्तमान IPL टीमKolkata Knight Riders (2018 से)
IPL की वर्तमान कीमत55 लाख रूपये (KKR)
टीमें (Teams)उत्तर प्रदेश  मध्य क्षेत्र  किंग्स इलेवन पंजाब  कोलकाता नाइट राइडर्स 
कोच (Coach)मसूद-उज-ज़फ़र अमीनी
जीशान 
सुरेश शर्मा 
मंसूर अहमद 
कुल सम्पत्ति (NetWorth)6.12 करोड़  (लगभग)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित 
गर्लफ्रेंड ज्ञात नहीं 
Rinku Singh Biography In Hindi
Rinku Singh Biography In Hindi

रिंकू सिंह : जन्म और परिवार – Rinku Singh Family

रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश  के अलीगढ़ शहर में 12 अक्टूबर 1997 को एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम खानचन्द्र सिंह है। रिंकू सिंह की माता वीना देवी एक सामान्य गृहिणी हैं। 

उनके परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। उनके पिता खानचन्द्र सिंह अपना परिवार चलाने के लिए घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम किया करते थे। बड़े भाई ऑटो चलाकर अपने पिता की मदद करते थे। 

अपने माता-पिता की पाँच संतानों में रिंकू सिंह तीसरी संतान हैं। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। रिंकू सिंह ने अपनी गरीबी के चलते एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू- पोंछा लगाने का काम भी किया। 

अपनी गरीबी के बाबजूद भी अपनी कड़ी मेहनत, लग्न और संघर्ष के बल पर अपना क्रिकेटर बनने का सपना साकार किया। 

रिंकू के परिवार में निम्न लोग हैं –

पिता का नामखानचंद्र सिंह
माता का नामवीना देवी
भाई का नामजीतू सिंह 
बहन का नामनेहा सिंह

रिंकू सिंह का शैक्षिक विवरण – Rinku Singh Education

रिंकू सिंह के परिवार की माली हालत बहुत अच्छी न होने के कारण वे अपनी पढ़ाई ज्यादा आगे तक जारी न रख सके, वैसे भी उनका मन पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलने में लगता था। अतः उनकी पढ़ाई 9 वीं कक्षा तक ही हो सकी। 

Rinku Singh Physical Appearance –

आखों का रंगकाला 
बालों का रंगकाला
रंग सांवला
लंबाई5 फुट 5 इंच (165 सेंटीमीटर) 
वजन75 किलोग्राम

रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट कैरियर –

रिंकू को बचपन से क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था, वे एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने बचपन से ही जीतोड़ मेहनत की।  

आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्होंने ईंट के भट्टे में मेहनत मजदूरी की और पास के ही एक क्लब में दाखिला ले लिया और क्रिकेट खेलने लगे। 

रिंकू सिंह को अपना सपना पूरा करने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और जीवटता से किया और कभी अपना हौसला नहीं खोया। 

अपने गृहनगर अलीगढ़ की गलियों फिर छोटे-छोटे ग्राउंड में खेलते हुए उनका क्रिकेट कौशल भी निखरता गया। रिंकू ने 2012 में स्कूल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता साथ ही पुरस्कार में एक मोटरसाइकिल भी जीती। 

इस बाइक की चाबी उन्होंने अपने पिता को दी जिससे कि वह गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब बाइक से कर सकें। 

धीरे-धीरे रिंकू सिंह अपने शानदार खेल की बदौलत बड़े टूर्नामेंट में खेलने लगे। उसके बाद उनका चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ।

रिंकू सिंह ने U-16, U-19, U-23 लेवल पर उत्तर प्रदेश के लिए खेला। साथ ही उन्होंने सेंट्रल ज़ोन की ओर से U-19 भी खेला। 

रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन – Rinku Singh Domestic Career

गजब की प्रतिभा के धनी रिंकू सिंह ने 16 साल की उम्र में मार्च 2014 में उत्तर प्रदेश के लिए List A में अपने घरेलू कैरियर की शुरुआत की।

रिंकू सिंह ने अपने Debut मैच में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए। उन्होंने लिस्ट ए मे 55 मैच खेलते हुए 1844 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 93.98 का रहा। 

2016-17 रणजी ट्रॉफी में 5 नवंबर 2016 को उत्तर प्रदेश की ओर से उन्होंने प्रथम श्रेणी के लिए अपना डैब्यू किया। उन्होंने अपने इस करियर में कई शानदार पारियाँ खेलीं।  

विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में उन्होंने त्रिपुरा के विरुद्ध 44 बॉल में 91 रनों की अविजित विस्फोटक पारी खेली। रिंकू सिंह ने तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर शुरू किया। 

उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों में 953 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 105.88 का रहा। ये रन उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से बनाए। इस टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। 

रिंकू सिंह के प्रथम श्रेणी व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड –

फॉर्मेट मैच इनिंग्स नॉट आउट रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s50 s4s6s कैच 
T20Is9531744687197.70016113
FC4263113007163*57.8271.237193533132
List A555013184410449.8393.981171524826
T20s104923021527934.70146.901317110255

रिंकू सिंह का आईपीएल सफर – Rinku Singh IPL Career

डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर आईपीएल में इनका पदार्पण हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL 2017 में रिंकू सिंह को 10 लाख रुपये में खरीदा। परंतु उन्हें इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला। 

2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल सीजन 10 के लिए उनके बेस प्राइस से चार गुना कीमत पर80 लख रुपए में खरीदा। 2018 से ही रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। 

हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने के बाद  रिंकू सिंह को शुरुआत में आईपीएल के तीन सीजन में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके। इन तीन सीजन में उन्होंने मात्र10 मैच खेल कर 77 रन बनाए। IPL 2021 में वह घुटने की चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल सके। 

आईपीएल 2022 की ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें फिर से 55 लाख रुपए में खरीदा। 2022 में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 174 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 148.72 का रहा। 

आईपीएल (IPL) में रिंकू सिंह के आँकड़े – Rinku Singh IPL Stats

फॉर्मेट मैच इनिंग्स नॉट आउट रन उच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s50 s4s6s कैच 
IPL312997256736.25142.104543825

रिंकू सिंह की आईपीएल में कीमत – Rinku Singh IPL Price

YearFranchise NamePrice
2017किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स)10 लाख 
2018कोलकाता नाईट राईडर्स80 लाख 
2019कोलकाता नाईट राईडर्स80 लाख 
2020कोलकाता नाईट राईडर्स80 लाख 
2021कोलकाता नाईट राईडर्स80 लाख 
2022कोलकाता नाईट राईडर्स55 लाख 
2023कोलकाता नाईट राईडर्स55 लाख 
रिंकू सिंह का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन –

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 के लिए रिंकू सिंह को रिटेन किया। 2023 आईपीएल सीजन में रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

उन्होंने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध खेलते हुए एक मैच में अंतिम ओवर में पांच गेंद पर पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलायी।

अपने इस विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत रिंकू सिंह आईपीएल के हीरो बन गए। रिंकू सिंह ने इस सीजन में14 मैच खेलकर 474 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट 149.53 का रहा। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू सिंह का पदार्पण – Rinku Singh International Cricket Debut

फॉर्मेट तारीख विरुद्धस्थान
T20I18 अगस्त 2023 आयरलैंड The Village
ODIअभी डैब्यू नहीं हुआ है
Testअभी डैब्यू नहीं हुआ है

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू सिंह का करियर – Rinku Singh International Cricket Career

18 अगस्त 2023 को आखिर वह दिन भी आया जब देश के लिए क्रिकेट खेलने का रिंकू सिंह का सपना साकार हुआ। इसी दिन घरेलू और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय T20 टीम में खेलने के लिए चुना गया। 

हालांकि इस मैच में रिंकू सिंह को बैटिंग का मौका नहीं मिला परंतु उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में 21 बॉल में 38 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे।

रिंकू सिंह को इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी मिला। रिंकू सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक कुल 8 T20I मैच खेलकर 216.9 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। 

रिंकू सिंह के आईपीएल कीर्तिमान – Rinku Singh Cricket Records

  • रिंकू सिंह ने आईपीएल के क्रिकेट इतिहास में 7 गेंद में सबसे ज्यादा 40 रन बनाए हैं। 
  • किसी भी आईपीएल मैच के अंतिम ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रिंकू सिंह के नाम है। 
  • रिंकू सिंह आईपीएल के एक सीजन में पांच या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
  • आईपीएल में चेंज करते हुए एक ओवर में सबसे ज्यादा 30 रन बनाने का रिकॉर्ड रिंकू सिंह के नाम पर है। 
  • आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के तौर पर रिंकू सिंह के नाम कीर्तिमान दर्ज है। 

रिंकू सिंह पसंद करते हैं – Rinku Singh’s Favourite

मनपसंद अभिनेताशाहरुख खान
मनपसंद अभिनेत्रीश्रद्धा कपूर
मनपसंद बल्लेबाजसचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना
मनपसंद गेंदबाजज्ञात नहीं

रिंकू सिंह और विवाद – Rinku Singh Controversies

BCCI के नियमों के अनुसार जिन खिलाड़ियों का बोर्ड में रजिस्ट्रेशन है वे विदेश में आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकते।

परंतु रिंकू सिंह ने अबू धाबी में 30 मई 2019 को आयोजित रमदान T20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें 3 महीने के लिए सस्पेन्ड कर दिया। 

रिंकू सिंह नेटवर्थ – Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति बचपन से ही बहुत खराब थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत अभाव झेले हैं, परंतु आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में उनकी नेटवर्थ लगभग 6.12 करोड़ रुपये है। 

उनकी वार्षिक आमदनी लगभग 60 लाख रुपये है। आईपीएल से आय के अलावा वे घरेलू क्रिकेट से भी खूब कमाई करते हैं। प्रथम श्रेणी में उनको प्रतिदिन मिलने वाली फीस लगभग 40,000 से 60,000 हजार के करीब है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के ओज़ोन सिटी में उन्होंने हाल ही में 200 गज का प्लाट खरीदा है। उनका नया घर बनने के बाद वे यहीं रहेंगे। 

रिंकू सिंह को बाइक चलाना बेहद पसंद है, उनके पास एक बुलेट बाइक है। लगभग 4 साल पहले उन्होंने रेड कलर की ब्रेजा कार खरीदी थी, वर्तमान मे जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रु0 है। 

कुल संपत्ति (Net Worth)रु0 6.12 करोड़ लगभग 
वार्षिक आय रु0 60 से 70 लाख 
मासिक आय रु0 5 लाख 
IPL से आय रु0 55 लाख 

रिंकू सिंह से जुड़े रोचक तथ्य – Rinku Singh Inetresting Facts

  • उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 12 अक्टूबर 1997 को रिंकू सिंह का जन्म हुआ। 
  • उनका परिवार बेहद गरीब था अतः उनके पिता गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का काम करते थे। 
  • केवल 11 वर्ष की छोटी उम्र से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 
  • मसूद-उल ज़फ़र अमीनी, मंसूर अहमद, जीशान और सुरेश शर्मा रिंकू सिंह के कोच हैं। 
  • उनके कोच ने उन्हें अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल और महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकियाँ सिखायीं। 
  • उत्तर प्रदेश की U-16 टीम में 2012 में उनका सलेक्शन हुआ। 
  • उत्तर प्रदेश की U-16 टीम के 2012 के ट्रायल में रिंकू सिंह ने 154 रन की विशाल पारी खेली। 
  • उत्तर प्रदेश की U-19 टीम में 2013 मे उनका सलेक्शन हुआ। 
  • विजय हजारे ट्रॉफी 2013 में उन्होंने 206 रन और 154 रन की पारियाँ खेलीं। 
  • 2016 में रिंकू सिंह का चयन उत्तर प्रदेश रणजी टीम में हो गया। 
  • रिंकू सिंह ने 2014 में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन XI का 2015 में और फिर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश का 2018 में प्रतिनिधित्व किया। 
  • आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 में उन्हें 10 लाख रु0 में खरीदा। 
  • IPL 2018 सीजन के लिए KKR ने उन्हें 80 लाख की कीमत पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। 

रिंकू सिंह को मिलने वाले अवार्ड्स – Rinku Singh Awards

वर्ष अवार्ड्स 
2022 मैन ऑफ द मैच (IPL)
2022 मैन ऑफ द मैच (IPL)
2023 प्लेयर ऑफ द मैच (आयरलैंड के विरुद्ध दूसरा  टी20I मैच)

सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह – Rinku Singh On Social Media

Instagram Click Here
Facebook Click Here

रिंकू सिंह से जुड़ी ताजा खबर – Rinku Singh Latest News

वर्तमान में जब भारत और आस्ट्रेलिया के बीच T20I मैचों की द्विपक्षीय श्रंखला चल रही है तब बीच में ही BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीमों का ऐलान किया।

जिसमें T20 के साथ-साथ एकदिवसीय टीम के लिए भी रिंकू सिंह के नाम का एलान किया है। 

इसका अर्थ है कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली इस श्रंखला में रिंकू सिंह का एकदिवसीय क्रिकेट में भी पदार्पण हो सकता है। 

FAQs

प्रश्न – रिंकू का असली नाम क्या है?

उत्तर – रिंकू सिंह का वास्तविक नाम रिंकू खानचंद सिंह है। 

प्रश्न – रिंकू सिंह का गांव कौन सा है?

उत्तर – वर्तमान में रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहते हैं परंतु उनका परिवार दानपुर (बुलंदशहर) का मूल निवासी है। 

प्रश्न – रिंकू सिंह क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर – रिंकू सिंह आईपीएल में अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने आईपीएल 2023 में KKR की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलायी। 

प्रश्न – रिंकू सिंह विकिपीडिया कौन है?

उत्तर – रिंकू सिंह एक भारतीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी। लगातार रन बनाने और शानदार फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं। 

प्रश्न – रिंकू की शादी कब हुई?

उत्तर – रिंकू सिंह अभी अविवाहित हैं। 

प्रश्न – रिंकू सिंह की उम्र कितनी है?

उत्तर – रिंकू सिंह की उम्र 26 साल है। 

प्रश्न – रिंकू सिंह के पापा का नाम क्या है?

उत्तर – रिंकू सिंह के पिताजी का नाम खानचंद सिंह है। 

प्रश्न – रिंकू सिंह कौन से राज्य का है?

 उत्तर – रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। 

प्रश्न – रिंकू सिंह की नेटवर्क कितनी है?

उत्तर – मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ है। 

प्रश्न – क्या रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी खेलते हैं ?

उत्तर – रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की रणजी टीम से क्रिकेट खेला है। 

प्रश्न – रिंकू सिंह को आईपीएल में कितना पैसा मिला?

उत्तर – आईपीएल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 में उन्हें 10 लाख रु0 में खरीदा। जबकि IPL 2018 सीजन के लिए KKR ने उन्हें 80 लाख की कीमत पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। वर्तमान में वे KKR टीम का हिस्सा हैं। 2023 के आईपीएल के लिए KKR ने उन्हें 55 लाख में खरीदा। 

प्रश्न – केकेआर ने रिंकू सिंह को कब खरीदा?

उत्तर – IPL 2018 सीजन के लिए KKR ने उन्हें 80 लाख की कीमत पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

हमारे शब्द

दोस्तों ! आज के इस लेख T-20 किंग रिंकू सिंह का जीवन परिचय, क्रिकेटर, फैमिली, गर्लफ्रेंड, उम्र, नेटवर्थ, रिकार्ड | Rinku Singh Biography In Hindi में हमने आपको Rinku Singh Wikipedia In Hindi के बारे में वृहत जानकारी उपलब्ध कराई है।

हमें पूर्ण आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि आपको रिंकू सिंह की जीवनी पर यह जानकारी और यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।

यदि आप में से किसी भी व्यक्ति को इस लेख से संबंधित कुछ जानकारी अथवा सवाल पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

मित्रों ! आपको हमारे लेख तथा उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी कैसी लगती है इस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखते रहें, दोस्तों जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि आपकी समालोचना ही हमारी प्रेरणा है। अतः कमेंट अवश्य करें।

अंत में – हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए, हमारा उत्साह बढ़ाते रहिए, खुश रहिए और मस्त रहिए।

ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जियें । 

होम पेज यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!