डॉ0 गगनदीप कांग की जीवनी,Dr. Gagandeep Kang Biography In Hindi

Rate this post

डॉ0 गगनदीप कांग (Dr. Gagandeep Kang) , भारत की ऐसी प्रथम महिला वैज्ञानिक ,जिन्हें स्वास्थ्य एवं मेडिकल के क्षेत्र में प्रतिष्ठित London की Fellow Royal Society की Fellowship मिली, और 362 वर्षों के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय महिला वैज्ञानिक ( डॉ 0 गगनदीप कांग ) Fellow Royal Society (FRS) में शामिल हुई।

16 अप्रैल 2019 को रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन ने 51 वैज्ञानिकों की एक सूची जारी की जिसमें इनका नाम भी शामिल है , ये एक clinician scientist हैं , CMC ( Christian Medical College ) वेल्लोर में Gastrointestinal Sciences Department में प्रोफेसर हैं।

तो आइए दोस्तों, अपने इस लेख के माध्यम से आपको देश की इस महत्वपूर्ण एवं महान हस्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी से परिचित कराते हैं। चलिए डॉ0 गगनदीप कांग की जीवनी,Dr. Gagandeep Kang Biography In Hindi लेख से इनके बारे में जानते हैं।

डॉ0 कांग जुलाई 2020 तक Translational Health Science And Technology Institute ( THSTI ) फरीदाबाद की Executive Director थीं, जो कि भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के Biotechnology विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।

डॉ0 कांग ने अपनी मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। डॉ0 कांग दस्त रोगों की एक प्रमुख शोधकर्ता हैं यह शोध बच्चों में रोटावायरल संक्रमण और रोटावायरल वैक्सीन के परीक्षण से संबंधित है।

बिन्दु जानकारी
नाम डॉ0 गगनदीप कांग
जन्म 3 नवम्बर 1962
जन्म स्थान शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत
व्यवसाय वैज्ञानिक
नागरिकता भारतीय
शिक्षा M.B.B.S.,M.D. (Microbiology), Ph.D.
कॉलेज CMC (Christian Medical College ) वेल्लोर
प्रसिद्धि मिली रोटावायरस टीका विकसित करने के लिए
उपनाम God Mother Of Vaccine
होम पेज यहाँ क्लिक करें

Table of Contents

जानिए , कौन हैं डॉ0 गगनदीप कांग, कैसे किया उन्होंने देश का नाम रोशन ? ( Know , Who is Dr. Gagandeep Kang, How did She Glorify the Nation ? )

डॉ0 कांग हरियाणा के फरीदाबाद से संबंध रखती हैं। डॉ0 कांग कोविड -19 कमेटी से भी जुड़ी रहीं थीं हालांकी उन्होंने अब उस कमेटी से रिजाइन कर दिया है। डॉ0 गगनदीप कांग के बारे मे बहुत कम जानकारी है फिर भी हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं , तो चलिए दोस्तों इस लेख के माध्यम से जानते हैं उनके बारे में।

प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा – ( Early Life and Education)

इनका प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा की जानकारी इस प्रकार है –

डॉ0 गगनदीप कांग का जन्म कब व कहाँ हुआ ?( When and Where Dr. Gagandeep Kang was Born ? )

देश की अग्रणी वैज्ञानिक डॉ0 गगनदीप कांग का जन्म 3 नवम्बर 1962 को शिमला ( हिमाचल प्रदेश ) में हुआ था।

You May Also Read

डॉ0 गगनदीप कांग के माता-पिता -(Mother and Father of Dr. Gagandeep Kang )

इनकी माँ अंग्रेजी व इतिहास विषय कि अध्यापिका थीं। इनके पिता भारतीय रेलवे में मैकेनिकल इंजीनियर थे।

डॉ0 गगनदीप कांग का बचपन – ( Childhood of Dr. Gagandeep Kang)

भारतीय रेलवे में नौकरी की वजह से इनके पिता का जल्दी -जल्दी ट्रांसफर होने के कारण ये एक ही स्थान पर न रह सकीं और इसी कारण इन्होंने लगभग 10 स्कूल बदले , अंतर्मुखी स्वभाव होने के कारण इनके मित्र भी नहीं बन पाते थे। बचपन से ही इन्हें Physics , Medicine , History में रूचि थी।

अतः ये अलग – अलग प्रकार के प्रयोग करती रहतीं थीं , और अपने बेड रूम को ही इन्होंने अपनी प्रयोगशाला बना लिया था , ये और इनके पिता घर पर ही Physics , Chemistry और Biology से संबंधित प्रयोग करते थे। और बाद में गगनदीप कांग ने विज्ञान, जो कि उनका पहला Interest था , को ही अपना प्रोफ़ेशन बनाने का निर्णय लिया।

CMC (Christian Medical College ) वेल्लोर से Training लेने वाले उनके अंकल द्वारा सुनाई गई कहानियों के कारण छोटी उम्र से ही “CMC” मे उनका विश्वास दृढ़ हो गया था ,और उन्होंने वहीं से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की, डॉ गगनदीप कांग हमेशा से समाज और लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती थी।

इसीलिए उन्होंने ऐसा डॉक्टर बनना स्वीकार नहीं किया जो केवल कुछ मरीजों का इलाज करता है बल्कि वे चाहती थी की वे अपनी प्रतिभा से सारे समाज व मानव मात्र की सेवा करें इसीलिए उन्होंने Gastrointestinal Research की, और इस पेशे को चुना।

पीएचडी के बाद पोस्ट डाक फेलो के पद पर डॉ0 कांग हॉस्टन ( टेक्सास ) में रहीं। उसके बाद उन्होंने विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर लंदन की हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी में भी कार्य किया।

मेडिकल की पढ़ाई – ( Medical Studies )

डॉ गगनदीप कांग ने अपनी मेडिकल पढ़ाई के लिए CMC (Christian Medical College ) वेल्लोर को ही चुना। इस कॉलेज से उन्होंने निम्नलिखित डिग्रियां प्राप्त की –

M.B.B.S.1987
M.D. (Microbiology) कृत्रिम चिकित्सा महाविद्यालय , वेल्लोर1991
Ph.D.1998

डॉ0 गगनदीप कांग का व्यक्तिगत जीवन – ( Personal Life of Dr. Gagandeep Kang)

दोस्तों इनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध होने पर भी हम डॉ0 गगनदीप कांग की जीवनी,Dr. Gagandeep Kang Biography In Hindi लेख में इनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानकारी दे रहे हैं –

डॉ0 गगनदीप कांग के पति कौन हैं ? ( Who is Husband of Dr. Gagandeep Kang ? )

डॉ0 गगनदीप कांग का विवाह एक डॉक्टर से ही हुआ है, उनके पति एक न्यूरो सर्जन है, और उनके दो बेटे भी हैं।

डॉ0 गगनदीप कांग की बहिन कौन हैं ? ( Who is Dr. Gagandeep Kang’s Sister ? )

इनकी एक छोटी बहिन भी हैं जो पेशे से एक पत्रकार हैं।

फेलो रॉयल सोसायटी क्या है ? What Is Fellow Royal Society (FRS) ? –

फेलो रॉयल सोसायटी का पूरा नाम “Royal Society Of London for the Improvement of Natural Knowledge” है। FRS, विज्ञान के विकास को आगे बढ़ाने के लिए विद्वान वैज्ञानिकों की एक संस्था है।

यह ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों की एक स्वतंत्र वैज्ञानिक अकेडमी है, यह विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए समर्पित है। इसकी स्थापना 1660 में हुई, इस प्रकार के कार्यों के लिए इस संस्था को सर्वाधिक प्राचीन संस्था माना जाता है।

फेलो रॉयल सोसायटी का पुरस्कार एक ऐसा पुरस्कार है जिसे रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के द्वारा विज्ञान ,गणित, इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक ज्ञान के सुधार हेतु महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1663 में हुई।

रोटावायरस टीका विकसित करने के लिए मिली पहचान ( Known For Developing Rotavirus Vaccine) –

डॉ0 गगनदीप कांग एक क्लीनीसियन वैज्ञानिक है, इन्होंने दस्त रोगों पर कार्य किया है और 300 से अधिक चिकित्सा ( वैज्ञानिक) पत्र प्रकाशित किए हैं। डॉ0 गगनदीप कांग बच्चों मे फैलने वाले संक्रमण ( रोटावायरस ) के साथ- साथ टायफाइड पर भी रिसर्च कर रही हैं।

इन्होंने वैक्सीन के विकास के लिए लैब सहायता प्रदान की और रोटावायरस से प्रभावितों को इंगित करने के लिए एक पूरा नेटवर्क स्थापित किया।

डॉ0 कांग व उनकी टीम ने व्यक्तिगत कंपनियों के साथ मिलकर भारत बायोटेक के सहयोग से रोटावायरस रोटावेक और सीरम इंस्टीट्यूट के साथ रोटासेल टीकों को विकसित किया जिन्हे WHO ने भी अनुमोदित किया।

इसी वजह से वे कहती हैं –


“भारत के लिए ,भारत के द्वारा , भारत में टीका “

– डॉ0 गगनदीप कांग

डॉ0 कांग ने बच्चों में होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम करने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किया है। देशभर में इन्होंने नेशनल रोटावायरस और टायफाइड सर्विलांस नेटवर्क की सहायता से वैक्सीन का ट्रायल किया।

90 के दशक में इन्होंने जनस्वास्थ्य व डायरिया से संबंधित कई गंभीर बीमारियों के निदान के लिए कार्य किया और सरकार के साथ मिलकर बड़े स्तर पर कार्य किया। बच्चों मे होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु कार्य करने का विशिष्ठ अनुभव इनके पास है।

डॉ0 गगनदीप अपने परीक्षण व अनुसंधान को लेकर समाज के सम्मुख रखती हैं और इस पर चर्चा करके उन्हें विश्वास दिलाती हैं और कोशिश करती हैं कि वे भी उनके इस अनुसंधान का हिस्सा बनें।

उनका मानना है कि स्वच्छ पेयजल , स्वच्छ भोजन और स्वच्छता की व्यवस्था हर जगह होनी चाहिए तभी हम बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं। डॉ0 कांग ने अपने परीक्षण व अनुसंधान के लिए जो आँकड़े इकठ्ठा किए हैं वे भारत सरकार के टीकाकरण अभियान मे अति महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

रोटावायरस वैक्सीन क्या है ? (What is Rotavirus Vaccine? )

डायरिया से भारत में होने वाली बच्चों कि मृत्यु के आँकड़े बहुत ज्यादा हैं , इस बीमारी को रोकने के लिए रोटावायरस वैक्सीन पिलायी जाती है , 2006 में मेक्सिको में रोटावायरस वैक्सीनेशन शुरू हुआ।

डॉ0 कांग ने अपने अध्ययन में इस बात का पता लगाया कि मैक्सिको कि यह वैक्सीन भारत मे असरकारक नहीं है क्योंकि भारत और मैक्सिको की परिस्थितियों में अंतर है।

अतः इन्होंने भारत की परिस्थितियों के अनुकूल वैक्सीन बनाने के लिए भारत के एक गाँव से सैम्पल इकट्ठे किए और रिसर्च शुरू की। WHO के ट्रायल मे इनकी ड्रग को सफलता मिली ,और इन्होंने ही भारत , चीन ,ब्राजील के वैज्ञानिकों को इस दवा को विकसित करने की ट्रेनिंग दी |

डॉ0 कांग को मिले पुरस्कार – Awards Dr. Kang Recieved

अपनी क्षमताओं व प्रतिभाओं से समाज के लोगों व मानवता कि सेवा करने वाली डॉ0 कांग को मेडिकल के क्षेत्र मे अपने विशिष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित पुरस्कार मिले –

वीमेन बायो साइंटिस्ट ऑफ द ईयर2006
फ़ेलो पैथोलॉजिस्ट , रॉयल कॉलेज ऑफ लंदन 2008
एबॉट ऑरेशन अवार्ड , इंडस्ट्रियल सोसाइटी फॉर गैस्ट्रोएंटरोंलॉजी 2009
फ़ेलो ,अमेरिकन अकेडमी ऑफ माइक्रोबायोलॉजी 2010
फ़ेलो , भारतीय विज्ञान अकेडमी 2011
फ़ेलो, नेशनल अकेडमी विज्ञान 2013
लाइफ साइंसेस मे इन्फोसिस पुरस्कार2016

भारत का गौरव, डॉ0 गगनदीप कांग ( Pride of India, Dr. Gagandeep Kang )

डॉ0 कांग ने लगभग 30 वर्षों के अपने अथक प्रयासों , सच्ची लग्न व कठोर परिश्रम से न केवल भारत बल्कि दुनिया के नौनिहालों को जानलेवा बीमारियों से बचाव का रास्ता दिखाया।

साथ ही कोविड -19 महामारी के दौरान 2020 मे इन्होंने अपने कार्य से मिशाल पेश की जिस कारण से उन्हें कमेटी का सदस्य बनाया गया।

डॉ0 गगनदीप कांग ने इस्तीफा क्यों दिया ?( Why did Dr. Gagandeep Kang Resign )

डॉ0 कांग ने कोविड से जुड़ी कमेटी से इस्तीफा दे दिया है | ये कमेटी 2 माह पहले ही बंद कर दी गई है , अपने इस्तीफा देने के सवाल पर उनका जवाब था कि ये इस्तीफा उन्होंने निजी कारणों से दिया है।

FAQ

प्रश्न- डॉ0 गगनदीप कांग कौन है ?

उत्तर – डॉ0 गगनदीप कांग एक क्लिनियल वैज्ञानिक है, इन्होंने दस्त रोगों पर कार्य किया है और 300 से अधिक चिकित्सा ( वैज्ञानिक) पत्र प्रकाशित किए हैं। डॉ0 गगनदीप कांग ने बच्चों मे फैलने वाले संक्रमण ( रोटावायरस ) के साथ टायफाइड पर भी रिसर्च की है।

प्रश्न – डॉ गगनदीप कांग का जन्म कब और कहां हुआ था ?

उत्तर – डॉ0 गगनदीप कांग का जन्म 3 नवम्बर 1962 को शिमला ( हिमाचल प्रदेश ) में हुआ था ।

प्रश्न- डॉ गगनदीप कांग के पति कौन है ?

उत्तर – डॉक्टर गगनदीप कांग के पति एक न्यूरो सर्जन है।

प्रश्न – ” फेलो रॉयल सोसाइटी” क्या है ?

उत्तर – “फेलो रॉयल सोसायटी” विज्ञान के विकास को आगे बढ़ाने के लिए विद्वान वैज्ञानिकों की एक संस्था है यह ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों की स्वतंत्र वैज्ञानिक एकेडमी है इसकी स्थापना 1660 में हुई यह विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए समर्पित है।

प्रश्न – रोटावायरस वैक्सीन क्या है ?

उत्तर – डायरिया से भारत में होने वाली बच्चों कि मृत्यु के आँकड़े बहुत ज्यादा हैं , इस बीमारी को रोकने के लिए रोटावायरस वैक्सीन पिलायी जाती है।

प्रश्न – डॉक्टर कांग को “गॉड मदर ऑफ वैक्सीन” क्यों कहा जाता है ?

उत्तर – डॉ0 कांग व उनकी टीम ने व्यक्तिगत कंपनियों के साथ मिलकर भारत बायोटेक के सहयोग से रोटावायरस रोटावेक और सीरम इंस्टीट्यूट के साथ रोटासेल टीकों को विकसित किया जिन्हे WHO ने भी अनुमोदित किया।
इसी कारण इन्हे “God Mother Of Vaccine” भी कहा जाता है।

डॉ0 गगनदीप कांग द्वारा मेडिकल के क्षेत्र मे किए गए अति महत्वपूर्ण कार्यों व रॉयल सोसायटी की फेलोशिप सहित अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों के कारण उन्हे मिली सफलता उनके साथ -साथ देश की महिलाओं के लिए भी गौरव कि बात है , उनकी इस सफलता ने अन्य महिलाओँ के लिए भी प्रेरणा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

प्रिय पाठकों, ये थी – डॉ0 गगनदीप कांग की जीवनी,Dr. Gagandeep Kang Biography In Hindi, आपको ये जानकारी (लेख ) कैसी लगी ? हमें पूर्ण विश्वास है आपको Dr. Gagandeep Kang Biography In Hindi अवश्य पसंद आयी होगी।

अगर आप ऐसे ही और लेख पढ़ना चाहते हैं तो Comment Box में कॉमेंट करके हमें जरूर लिखें, हम प्रयास करेंगे कि हम आपको ऐसी और बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध कराते रहें।

error: Content is protected !!