Suryakumar Yadav Biography in Hindi | क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

Rate this post

भारतीय क्रिकेट के आकाश का उदीयमान सूरज है सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav )। इनका पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है, इन्हें स्काई ( SKY ) के नाम से भी लोग जानते हैं। सूर्यकुमार भारत के लिए एक दिवसीय और T20 क्रिकेट मैच खेलते हैं।

भारत में 2008 में IPL ( Indian Premier League ) शुरू हुआ। तभी से भारत में युवा क्रिकेटरों के लिए यह एक वरदान साबित हुआ है।

आईपीएल ने भारत में नवागंतुक क्रिकेटर्स को एक नई दशा और दिशा प्रदान की है, और सच कहें तो यह मंच उनके लिए एक वरदान साबित हुआ है।

साथ ही दूसरी ओर इस मंच ने भारतीय क्रिकेट को भी एक से बढ़कर एक नयाब क्रिकेटर दिए हैं। जिनमें से सूर्यकुमार यादव भी एक नाम है।

और यह खिलाड़ी अपने नाम को सार्थक करते हुए सूरज की ही भांति अपनी प्रतिभा की रोशनी से समूची दुनिया को चकाचौंध कर रहा है।

आईपीएल 2012 में पहली बारमुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था, और वहीं से अपनी प्रतिभाओं के बल पर अपने लिए रास्ता बनाते हुए यह खिलाड़ी आज भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम में न सिर्फ अपनी जगह बना चुका है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गजों से अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रहा है।

तो चलिए दोस्तों ! आज हम आपको Suryakumar Yadav Biography in Hindi | क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय  के अपने इस लेख में क्रिकेटर सूर्यकुमार की Family, Age, Wife, IPL Career, International Career, Facts और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें विस्तार पूर्वक बताएंगे।तो चलिए शुरू करते हैं।

Table of Contents

Suryakumar Yadav Biography in Hindi | क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय

व्यक्तिगत जानकारी

बिन्दु जानकारी
पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव
निक नेमSKY
जन्म 14 सितंबर 1990
आयु32 वर्ष ( 2022 के अनुसार)
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृह नगर मुंबई
पैतृक घर गाजीपुर-बनारस (उत्तर-प्रदेश) के बीच हथौड़ा रामपुर
पेशाभारतीय क्रिकेटर ( बल्लेबाज़ )
धर्म हिंदू
जाति यादव
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शादी की तारीख7 जुलाई 2016
पता अणुशक्ति नगर, चेंबूर, मुंबई
शौक गोल्फ और फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम खेलना, गिटार बजाना, तैराकी और जिम करना
होम पेज यहाँ क्लिक करें

शैक्षिक विवरण

शैक्षिक योग्यता B. Com. ( कॉमर्स ग्रेजुएट )
स्कूल परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई
कॉलेज परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई
पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई

शारीरिक जानकारी

लंबाई 180 सेमी0 या 1.80 मी0 या 5 फुट 11 इंच
वजन75 किग्रा0
आंखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
छाती42 इंच
Biceps 14 inch
कमर 32 इंच

क्रिकेट

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण ( कैप 236 ) 18 जुलाई 2021 (श्रीलंका के खिलाफ ) हिमाचल प्रदेश
वनडे जर्सी न063
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण (कैप 85 ) 14 मार्च 2021 (इंग्लैंड के खिलाफ ) दिल्ली
टी-20 जर्सी न063
बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली दाहिने हाथ के मध्यम-तेज, ऑफ ब्रेक
टीम में भूमिका मध्यक्रम बल्लेबाज
मैदान पर स्वभाव आक्रामक
कोच (Mentor ) विनोद कुमार यादव, चंद्रकांत पंडित, एच0 एस0 कामथ

टैटू

टैटू दाएं कंधे परमाता-पिता का चेहरा
दाएं हाथ की कलाई परमाता-पिता का नाम
बाएं हाथ की कलाई पर“Life is what you make it”
बाएं पैर पर “Take one step at a time”
बाएं हाथ और सीने पर बाईं ओर जनजातीय माओरी शैली टैटू
बायीं छाती पर पत्नी का नाम
Suryakumar yadav biography in hindi
Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा – Suryakumar Yadav Early Life and Education

सूर्य कुमार का जन्म मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 14 सितंबर 1990 को हुआ। सूर्यकुमार को बचपन से ही बैडमिंटन और क्रिकेट में बहुत रुचि थी। यह दोनों ही खेलों को बहुत शौक से खेला करते थे।

फिर उनके पिता ने इनके कैरियर को ध्यान में रखते हुए इन्हें दोनों में से किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, और सूर्यकुमार ने क्रिकेट को चुना। सूर्या के पिता ने उन्हें अणुशक्ति नगर की बार्क कालोनी स्थित एक क्रिकेट शिविर में एडमिशन दिला दिया।

सूर्या की स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय मुंबई से हुई। फिर इन्होंने मुंबई के पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस से बी0कॉम0 किया। इन्होंने अपने स्कूली दिनों से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

सूर्या का क्रिकेट की ओर रुझान देखकर इनके चाचा विनोद कुमार ने स्वयं इनके पहले कोच के रूप में इन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। सूर्या को ELF वेंगसरकर एकेडमी के द्वारा आयोजित किये गए आयु वर्ग क्रिकेट के अंतर्गत मुंबई में खेलने का अवसर मिला।

सूर्यकुमार की पारिवारिक जानकारी – Suryakumar Yadav Family

सूर्यकुमार के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है तथा इनकी माता का नाम स्वप्ना यादव है। इनके पिता अशोक कुमार Bhabha Atomic Research Centre ( BARC ) में इंजीनियर हैं। ये अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

सूर्या को अपने शरीर पर टैटू बनवाना बहुत पसंद है, इसी के चलते उन्होंने अपने लगभग पूरे शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं, जिनमें से एक टैटू उनके माता-पिता का भी है। इनके चाचा का नाम विनोद कुमार यादव हैं।

पिता अशोक कुमार यादव
माता स्वप्ना यादव
पत्नी देविशा शेट्टी

सूर्यकुमार यादव की पत्नी – surya kumar yadav wife

सूर्यकुमार की पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है। सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा से 2012 में पहली बार आर0 ए0 पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में मिले थे।

देविशा एक कुशल नृत्यांगना व डांस ट्रेनर हैं, सूर्या इनके डांस को देखकर इनके कायल हो गए, वहीं दूसरी ओर देविशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित थीं।

इसी के चलते इनकी मित्रता हुई, और फिर ये दोनों 7 जुलाई 2016 को मुंबई में विवाह बंधन में बंध गए। पत्नी देविशा को सूर्या अपनी ‘लाइफ कोच’ कहते हैं, क्योंकि जीवन के मुश्किल समय में हमेशा उन्होंने उनकी लाइफ कोच की भूमिका निभाई।

सूर्या अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते हैं, उन्होंने अपने सीने पर दिल के करीब देविशा के नाम का टैटू भी बनवाया है। देविशा ने MBA किया है।

सूर्यकुमार यादव की उम्र – (Suryakumar Yadav Age )

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। सूर्यकुमार यादव की उम्र (Suryakumar Yadav Age ) 2022 के अनुसार 32 वर्ष है।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है और विश्व क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से धूम मचा रखी है।

You May Also Like

सूर्यकुमार यादव की लंबाई – (Suryakumar Yadav Height)

सूर्यकुमार यादव की लंबाई 180 सेमी0 है। मीटर में यदि बात की जाय तो इनकी लंबाई 1.80 मी0 और फुट में, 5 फुट 11 इंच है।

सूर्यकुमार यादव रैंकिंग- Suryakumar Yadav Ranking

ICC  द्वारा हाल हाल ही में जारी की गई रैंकिंग लिस्ट में सूर्यकुमार पाकिस्तान के मो0 रिजवान को पछाड़ते हुए पहले सतह पर पहुँच गए हैं।

इससे पूर्व रिजवान पहले स्थान पर थे। आईसीसी की लेटेस्ट रेंकिंग में सूर्यकुमार यादव के 863 अंक हैं जबकि मो0 रिजवान 842 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके लगभग डेढ़ वर्ष के छोटे से कैरियर को देखते हुए ये बड़ी उपलब्धि है।

कैसे पड़ा “SKY” उपनाम –

Suryakumar Yadav Biography in Hindi में आपको बता रहे हैं कि सूर्या 2014 से 2017 के बीच सूर्यकुमार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे, उस समय KKR के कप्तान गौतम गंभीर थे, प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर अक्सर इन्हें ‘SKY’ कहकर बुलाते थे.

इन्होंने पहले इस बात पर ध्यान नहीं दिया परंतु फिर एक दिन उनसे पूछा कि आप मुझे SKY कहकर क्यों बुलाते हैं, तो गौतम गंभीर ने जवाब दिया कि यदि आपके नाम के पहले अक्षरों को जोड़ें तो SKY बनता है। इसके बाद से ‘SKY’ सूर्यकुमार यादव का निकनेम बन गया।

ज़ी सिनेमा” उपनाम भी मिला है सूर्यकुमार को –

सूर्य कुमार को यह नाम मुंबई टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट सौरभ वलकर ने उनका हरफनमौला खेल देखकर दिया था।

सूर्य कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस अजीब नाम के बारे में बताया था कि सौरभ वलकर ने कहा था कि ” तुम्हारे खेल में एक्शन, मस्ती, ड्रामा सब कुछ है इसलिए तुम जी सिनेमा” हो।“

‘टैटू’ और ‘पैट’ प्रेमी हैं सूर्यकुमार-

सूर्यकुमार यादव टैटू प्रेमी हैं, उन्होंने अपने दाएं, बाएं हाथ, कंधे, बाएं पैर और सीने पर पत्नी का नाम, माता पिता का नाम, माता-पिता का चेहरा, माओरी शैली के टैटू बनबाये हुए हैं।

टैटू के साथ-साथ सूर्या पक्षियों को भी प्यार करते हैं, उनके घर में फ्रेंच बुलडॉग नस्ल के 2 पालतू कुत्ते हैं जिनके नाम ओरियो और पाब्लो हैं, जिन्हें वह बहुत प्यार करते हैं और अक्सर अपने क्रिकेट टूर पर वह उन्हें बहुत मिस करते हैं।

सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर -Suryakumar Yadav on Social Media

जानिए सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार की उपस्थिति और फैन फॉलोइन्ग के बारे में –

ट्विटर यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम यहाँ क्लिक करें
फ़ेसबुक यहाँ क्लिक करें

 सूर्यकुमार यादव द्वारा बनाए गए कीर्तिमान – Suryakumar Yadav Records

Suryakumar Yadav Biography in Hindi में यादव के कीर्तिमान आप जान सकते हैं-

  • सूर्यकुमार यादव ने अंडर-22 में 2010-11 सत्र में खेलते हुए 1000 से अधिक रन बनाते हुए एमए चिदंबरम ट्रॉफी जीती।
  • 2011-12 में सूर्या ने रणजी सत्र में उड़ीसा के खिलाफ खेलते हुए विस्फोटक दोहरा शतक बनाया।
  • सूर्यकुमार यादव 2011-12 के रणजी ट्रॉफी सत्र में मुंबई के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे,उन्होंने इस सत्र में 754 रन बनाए।
  • टी-20 विश्व कप 2022 के लीग मैच में जिंबाब्बे के विरुद्ध खेलते हुए सूर्यकुमार ने मात्र 25 गेंदों में 61 रन की अविजित पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
  • सूर्यकुमार 2022 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले विश्व के प्रथम बल्लेबाज बन गए हैं, ये कारनामा पाक के बल्लेबाज मो0 रिजवान ने 2021 में किया था, इस प्रकार वो ये कमाल करने वाले विश्व के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं ।

सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में कैरियर – Suryakumar Yadav Domestic Cricket Career

  • सूर्यकुमार के कैरियर की शुरुआत मुंबई की ओर से 2010-11 रणजी ट्रॉफी खेलने के साथ हुई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के विरुद्ध खेलते हुए 73 रनों का स्कोर किया । इस मैच में मुंबई की ओर से पहली इनिंग्स में अर्धशतक बनाने वाले वे इकलौते खिलाड़ी थे।
  • सूर्यकुमार को दो बार देवधर की 2019 व 2020 ट्रॉफी के लिए इंडिया सी टीम में शामिल किया गया।
  • सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के विरुद्ध पहली पूरी श्रृंखला में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने दूसरे मैच में मात्र 31 बॉल में 57 रन बनाए, जिसमें उन्होंने छह चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी में उन्होंने मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

सूर्यकुमार का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण – Suryakumar Yadav International Cricket Debut

फॉर्मेट तारीख विरुद्ध स्थान
ODI में पदार्पण 18 जुलाई 2021श्रीलंकाहिमाचल प्रदेश
T-20I में पदार्पण 14 मार्च 2021इंग्लैंडदिल्ली
TEST अभी मौका नहीं मिला

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का कैरियर – Suryakumar Yadav IPL Career

यहाँ हम आपको Suryakumar Yadav और उनके कैरियर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो इस प्रकार है –

  • आईपीएल 2012 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था। केवल एक मैच के बाद दुर्भाग्यवश वह उस सीजन से ही बाहर हो गए।
  • आईपीएल 2014 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
  • सूर्यकुमार ने रणजी ट्रॉफी 2011 में दिल्ली के खिलाफ मुंबई की ओर से अपना डेब्यु मैच खेलते हुए अपने कैरियर की शुरुआत की।
  • सूर्यकुमार ने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक बनाया। हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एक रेगुलर खिलाड़ी के रूप में टीम में खेलना शुरू कर दिया।
  • मुंबई टीम में 2015 में उन्होंने ईडन गार्डंस में खेलते हुए 20 गेंदों में 46 रन, जिसमें 5 छक्के भी शामिल थे, बनाए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब सराहा गया।
  • 2018 में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें वापस टीम में लाने के लिए 3.20 करोड़ रुपए खर्च किए।
  • सूर्यकुमार को मुंबई इंडियंस ने 2022 में रिटेन करने के लिए 8 करोड रुपए में खरीदा।
  • 2018 में सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने फिर से रिटेन किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया।
  • 2018 आईपीएल में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सूर्यकुमार ने 133.33 के स्ट्राइक रेट तथा 36.57 के औसत से 512 रनों का पहाड़ खड़ा कर अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार बल्लेबाज़ी कैरियर आँकड़े -Suryakumar Yadav Career Batting Stats

पढिए सूर्यकुमार के आँकड़ों के बारे में

फॉर्मेट मैचपारीनाबादरनउच्चतमऔसतस्ट्राइक रेट100s50s4s6sCtSt
टेस्ट 110888.040.0001000
वनडे 3028284667 72 27.79 105.71 046818 16 0
T-20I53 50 10 1841 11746.02 172.73 15 166104 370
प्रथम श्रेणी7712910 532620044.0162.681426756521010
List A115103153194134*36.29103.6031931690680
T-2023321146549311733.29148.171365582141180
IPL139 124 22 3249 103 31.85 143.32 1 21 349 11264 0

सूर्यकुमार गेंदबाज़ी कैरियर आँकड़ेSuryakumar Yadav Career Bowling Stats

फॉर्मैट मैचपारीगेंदरनविकेटऔसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट4 w5 w
वनडे13
T-20I53
प्रथम श्रेणी775011545502422.912.8548.010
List A115110430378663.005.2771.600
T-2023310132140623.336.3622.000
IPL139 1 6 8 00.0 8.0 0 0 0

घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में सूर्यकुमार यादव की टीमों का लेखा-जोखा –

वर्षटीम
2010 से 2011 मुंबई
2011 से 2013मुंबई इंडियंस
2014 से 2017 कोलकाता नाईट राइडर्स
2018 से वर्तमान तकमुंबई इंडियंस

सूर्यकुमार की पसंद – Favorites of Suryakumar Yadav

इस पोस्ट में उनकी पसंद-नापसंद की बेहद दिलचस्प जानकारी आप जान सकते हैं –

मनपसंद भोजन चाइनीज, बिरयानी, बड़ा पाव, पाव भाजी, ट्रिपल शेजवान राइस
मनपसंद क्रिकेटरराहुल द्रविड़, जहीर खान, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, वसीम अकरम
मनपसंद क्रिकेट स्टेडियमईडन गार्डन ( कोलकाता)
मनपसंद फिल्मेंबाजीराव मस्तानी, अंदाज अपना अपना, धमाल, हेरा फेरी, गोलमाल
मनपसंद अभिनेता शाहरुख खान
मनपसंद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
मनपसंद गायक अरिजीत सिंह, सोनू निगम
मनपसंद रंग पीला, नीला, हरा
 मनपसंद शॉट स्वीप शॉट

You May Also Like

 सूर्यकुमार यादव का कार कलेक्शन – Suryakumar Yadav Car Collection

सूर्यकुमार महंगी लग्जरी कारों के शौकीन है, उनके पास महंगी कारों का एक बड़ा संग्रह है। उनके कार संग्रह में महंगी स्पोर्ट्स कार भी शामिल हैं। पढ़िये इस पोस्ट में उनकी कार कलेक्शन में शामिल कारों का ब्यौरा –

कम्पनी/मॉडल कीमत
पोर्श 911 टर्बो3.64 करोड़ रुपये
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530 DM SPORT 75 लाख रुपये
ऑडी A6 60 लाख रुपये
मर्सिडीज बेंज GLS SUV 1.4 करोड़ रुपये
मर्सिडीज बेंज GLE COUPE 2.15 करोड़ रुपये
रेंज रोवर वेलार 90 लाख रुपये
लैंड रोवर डिफेंडर 1.22 करोड़ रुपये
मिनी कूपर S 40 लाख रुपये
टोयोटा फॉर्च्यूनर40 लाख रुपये
निसान जोंगा जीप 15 लाख रुपये
स्कोडा सुपर्ब 42 लाख रुपये
ह्युंदई I2011.62 लाख रुपये

सूर्यकुमार यादव का बाइक कलेक्शन – Suryakumar Yadav Bike Collection

सूर्यकुमार महंगी कारों के साथ-साथ महंगी बाइक्स के भी शौकीन हैं, कुछ बाइक के नाम यहां दिए गए हैं-

बाइक कीमत
BMW S 1000 RR28 लाख रुपये
सुजुकी हायाबुसा16.41 लाख रुपये
हार्ले डेविडसन12 लाख रुपये

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ – Suryakumar Yadav NetWorth

सूर्यकुमार यादव ने पिछले बहुत कम समय में विश्व क्रिकेट में स्वयं को स्थापित किया है। यह सब उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। क्रिकेट में उन्होंने नाम कमाने के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है।

हम अपने इस लेख में आपको बताते हैं कि एक अनुमान के अनुसार सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति या ( Suryakumar Yadav NetWorth) नेटवर्थ लगभग 45 करोड़ है।

सूर्यकुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर अभी हाल ही में शुरू हुआ है, इसलिए उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से आता है, उसके साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से इनकम तथा ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी कमाई का मुख्य साधन हैं।

BCCI के साथ सूर्य कुमार का ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे उन्हें 1 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की आय होती है। सूर्यकुमार को पहली बार आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस ने मात्र 10 लाख रुपए में अनुबंधित किया था।

जबकि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने इनको 8 करोड रुपए में रिटेन किया, कहा जा सकता है कि 11 वर्षों के अंतराल में आईपीएल में सूर्यकुमार का कद 10 लाख से 8 करोड़ रुपए हो गया है।

आईपीएल की अलग-अलग टीमों से सूर्यकुमार के अनुबंध का विवरण इस प्रकार है –

वर्ष टीम अनुबंध
2011 से 2013 मुंबई इंडियंस10 लाख रुपए प्रति सीजन
2014 से 2017कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)70 लाख रुपए प्रति सीजन
2018 से 2021 मुंबई इंडियंस3.20 करोड़ रुपए प्रति सीजन
2022 मुंबई इंडियंस8 करोड़ रुपए

वर्तमान में सूर्यकुमार अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ, चेंबूर में एक खूबसूरत व आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। कहा जाता है कि सूर्य कुमार जिस घर में रहते हैं वह बेहद ही खूबसूरत है।

सूर्यकुमार यादव के एंडोर्समेंट ब्रांड – Suryakumar Yadav Brand Endorsement

सूर्यकुमार यादव कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स करते हैं जिनमें से प्रमुख यहां दिए गए हैं –

  • मैक्सिमा स्मार्टवॉचेस
  • ड्रीम 11 ( ब्रांड एंबेसडर )
  • सरीन स्पोर्ट्स (SS)
  • रॉयल स्टैग
  • फोरमा हेल्मेट्स
  • बोल्ट ऑडियो
  • जेब्रोनिक्स
  • राइज वर्ल्ड वाइड
  • नीमन फुटवियर
  • पिंटोला पीनट बटर

You May Also Like

सूर्यकुमार यादव से जुड़े रोचक तथ्य – Suryakumar Yadav Interesting Facts

  • सूर्यकुमार का जन्म महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में हुआ।
  •  सूर्यकुमार को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने का बहुत शौक था।
  • सूर्यकुमार के पहले क्रिकेट कोच स्वयं उनके चाचा विनोद यादव थे।
  • सूर्यकुमार का परिवार जब बनारस से मुंबई शिफ्ट हुआ तब उनकी उम्र मात्र 10 वर्ष थी, उन्होंने अपने स्कूल की टीम के लिए क्रिकेट इसी वर्ष खेलना प्रारंभ किया।
  • सूर्यकुमार ने क्रिकेट का प्रशिक्षण ELF वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी, मुंबई से प्राप्त किया।
  • सूर्यकुमार ने प्रथम श्रेणी मैच में 2010 में मुंबई के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन बनाए।
  • आईपीएल 2012 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था परंतु सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, किरॉन पोलार्ड और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर उन्हें वरीयता नहीं मिली।
  • सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा से 2012 में पहली बार आर0 ए0 पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में मिले थे।
  • सूर्या अपनी पत्नी के नृत्य से प्रभावित थे, जबकि देविशा उनकी बल्लेबाजी से।
  • सूर्यकुमार को जिम और एक्सरसाइज करने का बहुत शौक है, जिसके चलते वे स्वयं को फिट रखने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं।
  •  सूर्यकुमार को पशु-पक्षियों से अत्यधिक लगाव है।
  • ‘स्वीप शॉट’ सूर्यकुमार का मनपसंद एवं सिग्नेचर शॉट है। इसी कारण उन्होंने दुनिया के सबसे तेज एवं सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले गेंदबाजों के खिलाफ भी ‘डीप स्क्वायर लेग’ पर छक्के लगाकर खूब रन बटोरे हैं।
  •  सूर्या को कॉमेडी फिल्में बहुत पसंद हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में DEBUT के समय सूर्यकुमार की उम्र 30 साल 181 दिन थी।

 FAQs

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ।

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव उम्र ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव की उम्र (2022 के अनुसार) 32 वर्ष है।

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव का घर कहां है ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव का घर अणुशक्ति नगर, चेंबूर, मुंबई है।

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव गाजीपुर ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव का पुश्तैनी घर गाजीपुर-बनारस (उत्तर-प्रदेश) के बीच हथौड़ा रामपुर में है।

 प्रश्न – सूर्यकुमार यादव की वाइफ का क्या नाम है ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव की वाइफ का नाम देविशा शेट्टी है।

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव Cast ?

उत्तर– सूर्यकुमार की Cast यादव है।

प्रश्न – सूर्य कुमार यादव कहाँ के हैं ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव वर्तमान में चेंबूर, मुंबई में रहते है जबकि उनका पुश्तैनी घर गाजीपुर-बनारस (उत्तर-प्रदेश) के बीच हथौड़ा रामपुर में है।

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव के पिता का क्या नाम है ?

उत्तर अशोक कुमार यादव

प्रश्न – सूर्य कुमार का गांव कौन सा है ?

उत्तर – सूर्यकुमार का पुश्तैनी गाँव गाजीपुर-बनारस (यू0पी0) के बीच हथौड़ा रामपुर में उनका पुश्तैनी गांव है। 

प्रश्न – सूर्यकुमार यादव के पास कितनी संपत्ति है ?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ लगभग 4 मिलियन डॉलर या ₹32 करोड़ है (2022 के अनुसार)।

 प्रश्न – सूर्यकुमार यादव का फेवरेट क्रिकेट शॉट कौन सा है?

उत्तर – स्वीप शॉट

 प्रश्न – सूर्यकुमार यादव कितना कमाते हैं ?

उत्तर – एक अनुमान के अनुसार सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ लगभग4 मिलियन डॉलर या ₹32 करोड़ है।

हमारे शब्द – Our Words

दोस्तों ! आज के इस लेख Suryakumar Yadav Biography in Hindi | क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय में हमने आपको Suryakumar Yadav के बारे में वृहत जानकारी उपलब्ध कराई है.

हमें पूर्ण आशा है कि आपको यह जानकारी और यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। यदि आप में से किसी भी व्यक्ति को इस लेख से संबंधित कुछ जानकारी अथवा सवाल पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

मित्रों ! आपको हमारे लेख तथा उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी कैसी लगती है इस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखते रहें, दोस्तों जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि आपकी समालोचना ही हमारी प्रेरणा है। अतः कमेंट अवश्य करें।

अंत में – हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए, हमारा उत्साह बढ़ाते रहिए, खुश रहिए और मस्त रहिए।

ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जियें । 

12 thoughts on “Suryakumar Yadav Biography in Hindi | क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय”

Leave a Comment

error: Content is protected !!