क्रिकेट हमारे देश का एक ऐसा खेल है जिसे भारत के लोग दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं। क्रिकेट को देखना तो सभी पसंद करते हैं, उन्हीं में से कुछ ऐसे भी होते हैं जो क्रिकेट देखने के साथ-साथ बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं।
अब तक हमारे देश की मिट्टी ने अनगिनत प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स को जन्म दिया है। देश के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों की फेहरिस्त में हाल ही में एक और नाम जुड़ चुका है, और वो है……. शुभमन गिल का नाम।
भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहे जाने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) क्रिकेट प्रतिभाओं का भंडार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिभाओं का लोहा बनवाना शुरू कर दिया है।
बहुत कम समय में वह ऐसे रिकॉर्ड बनाने लगे हैं जिन्हें बनाने में अन्य क्रिकेटर को पूरा जीवन लगता है।
अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के बिल्कुल शुरुआती दौर में ही जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली।
वनडे में ये दोहरा शतक जड़कर वे महान सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स के समकक्ष खड़े हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी और ‘लिस्ट ए’ मैचों में भी बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं।
नमस्कार दोस्तों !
संजीवनी हिंदी में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट के आकाश का उदीयमान सितारा शुभमन गिल बहुत तेजी से अपने क्रिकेट कौशल की चमक बिखेर रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।
तो दोस्तों, अगर आप Shubman Gill Cricketer के बारे में सभी बातें जानने की इच्छा रखते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
इस लेख में हम आपको शुभमन गिल के जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी देंगे। आपसे अनुरोध है कि इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Shubman Gill Biography In Hindi | शुभमन गिल का जीवन परिचय
सामान्य जानकारी | |
पूरा/ वास्तविक नाम (Full/Real Name) | शुभमन गिल (Shubman Gill) |
उपनाम (Nick Name) | शुभी, प्रिंस ऑफ क्रिकेट, लिटिल |
धर्म (Religion) | सिक्ख |
गृह नगर (Home Town) | जयमल सिंह वाला गाँव, तहसील- जलालाबाद, जिला-फिरोजपुर, पंजाब, भारत |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
स्कूल (School) | मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब |
शिक्षा (Education) | इण्टर |
पेशा (Occupation) | क्रिकेटर (दाएं हाथ के बल्लेबाज) |
शौक (Hobby) | तैराकी, ट्रैवलिंग |
व्यक्तिगत जानकारी | |
जन्म की तारीख (Birth Date) | 8 सितंबर 1999 |
जन्म स्थान (Birth Place) | फाजिल्का, पंजाब राज्य, भारत |
उम्र (Shubman Gill Age) | 23 वर्ष (मई 2023 के अनुसार) |
राशि (Zodiac) | कुम्भ (Aquarius) |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
शुभमन गिल गर्लफ्रेंड (Shubman Gill GF) | ज्ञात नहीं |
शारीरिक संरचना | |
लंबाई (Height) | 178 सेमी0 (1.78 मी0) या 5 फुट 10 इंच |
वजन (Weight) | 65 किग्रा0 |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
आंखों का रंग (Eye Colour) | गहरा भूरा |
त्वचा का रंग (Skin Colour) | गोरा |
क्रिकेट संबंधी जानकारी | |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण (International Debut) | भारत अंडर-19 के लिए 12 अगस्त 2017 ( इंग्लैंड अंडर-19 के विरुद्ध हॉव, ब्राइटन, इंग्लैंड) |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | #77 ( भारत अंडर-19) #7 (इंडिया टीम) #7 (IPL ) |
टीम (Team) | पंजाब अंडर-16 पंजाब अंडर-19 भारत अंडर-19 भारत |
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) | दायें हाथ के बल्लेबाज |
बॉलिंग शैली (Bowling Style) | राइट आर्म, ऑफ ब्रेक |
टीम में भूमिका (Role in Team) | ओपनिंग बल्लेबाज |
आईपीएल टीम (IPL Team) | केकेआर (पहली टीम) गुजरात टाइटंस (2022-अद्यतन) |
कैरियर का टर्निंग प्वाइंट (Career Turning Point) | यूथ ओडिशा श्रृंखला में इंग्लैंड के विरुद्ध 351 रनों की पारी |
कीर्तिमान (Records) | पंजाब under-16 जिला स्तर टूर्नामेंट में 2010 में 330 रनों की पारी। पंजाब के लिए 2017 में रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास मैच में शतक बनाने वाले चौथे सबसे युवा क्रिकेटर ODI में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे काम उम्र के बल्लेबाज |
कोच का नाम (Coach Name) | रणधीर सिंह मिन्हास |
पसंद/नापसंद | |
मनपसंद क्रिकेटर्स (Favourite Cricketers) | विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर |
मनपसंद मैदान (Favourite Ground) | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
मनपसंद कॉमेंटेटर (Favourite Commentator) | हर्षा भोगले |
मनपसंद गेंदबाज (Favourite Bowler) | शेन वार्न, डेल स्टेन, मिचेल स्टार्क और कागिसो रबादा |
मनपसंद शॉट (Favourite Shot) | कवर ड्राइव और फ्लिक शॉट |
मनपसंद खाना (Favourite Food) | भारतीय खाना |
मनपसंद ड्रिंक (Favourite Drink) | कोल्ड कॉफी, फ्रूट जूस |
मनपसंद स्वीट (Favourite Sweet) | आइसक्रीम |
मनपसंद अभिनेता (Favourite Actor) | अक्षय कुमार और रणवीर सिंह |
मनपसंद अभिनेत्री (Favourite Actress) | माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण |
मनपसंद फिल्म (Favourite Film) | 3 इडियट्स और सुलतान |
मनपसंद गायक (Favourite Singer) | श्रेया घोषाल और नेहा कक्कड़ |
मनपसंद स्थान (Favourite Place) | पेरिस, इजिप्ट और दुबई |
मनपसंद रंग (Favourite Colour) | लाल, काला और सफेद |

शुभमन गिल का जन्म और प्रारंभिक जीवन – Shubman Gill Birth and Early Life
शुभमन गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले में चक खेरे वाला गांव में 8 सितंबर 1999 को हुआ था। एक सामान्य मध्यमवर्गीय सिक्ख किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
शुभमन गिल के पिता एक किसान हैं। बैट से खेलना बचपन से ही शुभमन का शौक था कहा जाता है कि उन्होंने बैट के अलावा बचपन से ही किसी और खिलौने को नहीं लिया।
उनकी क्रिकेट के लिए दीवानगी का आलम ये था कि बचपन में वे बैट अपने सिरहाने रखकर सोते थे। अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति गहरा रुझान देखकर इनके पिता ने मोहाली की एक क्रिकेट एकेडमी में इनका दाखिला करा दिया।
इनके पिता लखविंदर सिंह भी क्रिकेटर बनना चाहते थे पर परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।
अतः इनकी क्रिकेट के प्रति रूचि देखकर इनके बचपन से ही इनको क्रिकेटर बनाने के लिए इनके पिता ने भी इनके साथ मेहनत करना शुरू कर दिया था।
You May Also Like
- भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा का जीवन परिचय, जीवनी
- भारतीय क्रिकेट के पूर्व आक्रामक कप्तान विराट कोहली का जीवन परिचय
- क्रिकेट का नया ‘SKY’ सूर्यकुमार यादव के संघर्ष व उपलब्धि की कहानी
- विस्फोटक आलराउंडर हार्दिक पंड्या के संघर्ष और सफलता की गाथा
- भारतीय क्रिकेट का तूफ़ानी गेंदबाज मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय
गांव में क्रिकेट की कोई सुविधा ना होने के कारण इनके पिता इन्हें खेत पर ले जाते और वही इन्हें क्रिकेट की प्रैक्टिस कराते थे।
बेटे को क्रिकेट की प्रैक्टिस कराने के लिए इनके पिता ने खेत के पास ही मिट्टी की एक पिच बनाई थी जिस पर शुभमन बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते थे।
इनके पिता गाँव के लड़कों से कहा करते थे कि यदि वे शुभमन को आउट करते हैं तो वे उन्हें 100 रुपये ईनाम देंगे।
यह कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इनके पिता ही इनके सबसे पहले कोच थे। बेटे का सपना पूरा करने के लिए इनके पिता ने गांव में सुविधा ना होने के कारण अपने परिवार को मोहाली में शिफ्ट कर लिया।
मोहाली जाकर उन्होंने पीसीए आईएस बिन्द्रा स्टेडियम के पास ही मकान किराए पर ले लिया और बेटे का दाखिला एक क्रिकेट एकेडमी में करा दिया,और इनकी क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू हो गई।

शुभमन गिल की शिक्षा – Shubman Gill Education
मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से शुभमन गिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है।
क्रिकेट में बचपन से ही शुभमन गिल की बहुत ज्यादा रुचि थी इसीलिए उनके पिता ने उनका सपना साकार करने के लिए उनका एडमिशन क्रिकेट एकेडमी में कराया और वहीं पर उनकी क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू हो गई।
शुभमन गिल का परिवार – Shubman Gill Family
शुभमन गिल एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं उनके परिवार में उनके अतिरिक्त माता-पिता और एक बड़ी बहन है। उनके परिवार का विवरण निम्न प्रकार है-
पिता का नाम (Shubman Gill Father) | लखविंदर सिंह गिल (किसान) |
माता का नाम (Shubman Gill Mother) | कीरत गिल |
दादा का नाम (Shubman Gill Grandfather) | दीदार सिंह |
बहन का नाम (Shubman Gill Sister) | शहनील कौर गिल, सिमरन सिद्धू |
शुभमन गिल की पत्नी (Shubman Gill Wife) | अभी अविवाहित हैं |
शुभमन गिल धर्म – Shubman Gill Religion
शुभमन गिल पंजाब राज्य से आते हैं। पंजाब के फाजिल्का जिले में इनका जन्म हुआ। शुभमन एक सिक्ख किसान परिवार से हैं। शुभमन गिल धर्म से सिक्ख हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण – International Cricket Debut
घरेलू क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद शुभ्मन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में डेब्यू की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट डेब्यू (कैप 297) | ||
विरुद्ध | स्थान | तारीख |
आस्ट्रेलिया | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | 26 दिसंबर 2020 |
अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट डेब्यू (कैप 227) | ||
विरुद्ध | स्थान | तारीख |
न्यूजीलैण्ड | सेडॉन पार्क | 31 जनवरी 2019 |
अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट डेब्यू (कैप 101) | ||
विरुद्ध | स्थान | तारीख |
श्रीलंका | वानखेड़े स्टेडियम | 3 जनवरी 2023 |
INDIAN PREMIER LEAGUE | ||
विरुद्ध | स्थान | तारीख |
सनराइजर्स हैदराबाद | ईडन गार्डन | 14 अप्रैल 2018 |
शुभमन गिल : घरेलू क्रिकेट कैरियर – Shubman Gill Domestic Cricket Career
- शुभमन गिल ने 2017 में अपने घरेलू कैरियर का आगाज किया। 2017 में उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब क्रिकेट टीम की ओर से खेलने का अवसर मिला।
- 2017 में ही शुभमन का चयन अंडर-19 टीम में हुआ। इंग्लैंड के विरुद्ध उन्होंने अपना पहला मैच खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
- शुभमन गिल का चयन 2017-18 में रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ और उन्हें पंजाब की ओर से खेलने का मौका मिला।
- शुभमन गिल ने फर्स्ट क्लास करियर में 21 मैच खेलते हुए 73.27 के स्ट्राइक रेट से 2133 रन तथा 37 T20 मैच में 777 रन बनाए।
- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए उन्हें 2018 में टीम की कप्तानी दी गई और इस विश्व कप में उन्होंने 124 के औसत के साथ 372 रन बनाए।
शुभमन गिल के कैरियर आँकड़े – Shubman Gill Career Stats
शुभमन गिल के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आँकड़े यहाँ दिये गए हैं।
प्रथम श्रेणी, लिस्ट A और T20 में आँकड़े (बैटिंग और फील्डिंग)
Format | First Class | List A | T20s |
---|---|---|---|
Match | 45 | 90 | 123 |
Innings | 77 | 89 | 120 |
Runs | 3508 | 4181 | 3771 |
Highest Score | 268 | 208 | 129 |
Average | 52.84 | 54.29 | 36.97 |
Strike Rate | 69.16 | 94.69 | 135.98 |
100s | 10 | 12 | 5 |
50s | 16 | 20 | 22 |
4s | 419 | 442 | 365 |
6s | 47 | 81 | 122 |
Catches | 31 | 50 | 44 |
शुभमन गिल : IPL क्रिकेट कैरियर – Shubman Gill IPL Cricket Career
- शुभमन गिल के आईपीएल कैरियर की शुरुआत 2018 में हुई। उनके घरेलू प्रदर्शन से प्रभावित होकर केकेआर टीम ने उन्हें 1.80 करोड़ में खरीदा, उस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
- आईपीएल 2020 में शुभमन गिल को एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में रिटेन किया गया, इस बार टीम में उनकी भूमिका ओपनर बल्लेबाज की थी।
- 2018 से 2021 तक शुभमन गिल आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते रहे।
- 2022 की ऑक्शन में पहली बार आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल को 8.0 करोड रुपए में खरीदा।
- आईपीएल 2023 में एक बार फिर गुजरात टाइटंस टीम के द्वारा शुभमन गिल को रिटेन किया गया और भी गुजरात टाइटंस की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आए।
- वर्तमान में वे GT के उप कप्तान हैं।
- आईपीएल 2023 प्रतियोगिता का दूसरा क्वालीफायर खेलने तक वे 851 रनों के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम कर चुके हैं।
- IPL 2023 के सीजन में शुभमन गिल अभी तक तीन शानदार शतक लगा चुके हैं, रोचक बात यह है की यह तीन शतक उन्होंने पिछले 4 मैचों में ही लगाए हैं।
- आईपीएल के इस सीजन में शुभमन गिल ने 26 मई 2023 को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच के दौरान उन्होंने मात्र 60 गेंदों पर 129 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपना तीसरा शतक बनाया।
- आईपीएल सीजन 2023 में शुभमन गिल 851 रन बनाकर प्रतियोगिता में ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार बन चुके हैं, इससे पहले उन्होंने ऑरेंज कैप के दावेदार फाफ डू प्लेसिस को पीछे छोड़ा है।
- आईपीएल के इतिहास में शुभमन गिल ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वे ऐसे तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाए हैं। उनसे पहले यह कारनामा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली पहले और क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं।
- शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 129 रन की पारी खेलकर एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वह आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस सूची में शुभमन के बाद वीरेंद्र सहवाग (122 रन) दूसरे स्थान पर, शेन वॉटसन (117 रन) तीसरे स्थान पर हैंं।
- शुभमन अपनी 129 रनों की पारी खेलने के बाद केएल राहुल की 2020 में खेली गई 132 रनों की नाबाद पारी के बाद आईपीएल में दूसरा सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- आईपीएल 2023 के सीजन में शुभमन ने एक और मुकाम हासिल किया है। वे आईपीएल के प्लेऑफ मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने अपने 129 रनों की पारी के दौरान 10 छक्के लगाए।
- शुभमन के बारे में एक और उपलब्धि आपको बताते हैंं , वे आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं।
शुभमन गिल : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर – Shubman Gill International Cricket Career

घरेलू मैचों में शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पहली बार 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका दिया गया।
हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर अभी बहुत छोटा है परंतु उन्होंने “पूत के पांव पालने में दिखाई दे जाते हैं” की कहावत को वास्तव में चरितार्थ कर दिया है।
उन्होंने अपने बहुत छोटे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज हैरान हैं और महान खिलाड़ी गावस्कर ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा है।
31 जनवरी 2019 को उन्हें भारतीय एकदिवसीय टीम में चयनित करके न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलने का अवसर दिया गया। 26 दिसंबर 2020 को उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच के लिए चयनित किया गया।
इसके साथ ही 3 जनवरी 2023 को अंतरराष्ट्रीय T20 टीम में चयन के बाद इन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध अपना पहला T20 मैच खेला।
You May Also Like
- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज का जीवन परिचय
- भारतीय क्रिकेट स्टार झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय
- दुनिया के दूसरे सबसे छोटे शतरंज ग्रैंडमास्टर की कहानी | R Praggnanandhaa Biography in Hindi
टेस्ट, आईपीएल, एकदिवसीय और T20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में आँकड़े (बैटिंग और फील्डिंग)
Format | Test | ODI | T20I | IPL |
---|---|---|---|---|
Match | 18 | 35 | 11 | 90 |
Innings | 33 | 35 | 11 | 87 |
Runs | 966 | 1917 | 304 | 2751 |
Highest Score | 128 | 208 | 126* | 129 |
Average | 32.20 | 66.10 | 30.40 | 37.68 |
Strike Rate | 58.97 | 102.84 | 146.85 | 133.48 |
100s | 2 | 6 | 1 | 3 |
50s | 4 | 9 | 1 | 18 |
4s | 112 | 213 | 24 | 266 |
6s | 13 | 40 | 16 | 80 |
Catches | 14 | 24 | 3 | 36 |
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी –
भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद भी शुभमन गिल के द्वारा कीर्तिमान बनाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक के बाद एक कीर्तिमान बनाने शुरू कर दिए हैं।
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी 2023 को खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 149 गेंदों पर 208 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने पूरी तरह से आतिशबाजी करते हुए 19 चौके और छह छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक
पूरा करते हुए अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। और अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के मंच पर एक और कीर्तिमान स्थापित किया।
इस दोहरे शतक के बाद शुभमन गिल ने एक दिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रचते हुए अब वे
ODI में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पूर्व भारत की ओर से यह कारनामा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (तीन बार) और ईशान किशन कर चुके हैं।
ईशान किशन ने बांग्लादेश के विरुद्ध यह रिकॉर्ड 24 साल की उम्र में बनाया था। परंतु शुभमन गिल ने मात्र 23 वर्ष और 132 दिन में यह रिकॉर्ड बनाकर ईशान किशन से यह कीर्तिमान छीन कर अपने नाम कर लिया है।
सोशल मीडिया पर शुभमन गिल – Shubman Gill On Social Media
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म | लिंक |
---|---|
ट्विटर (Shubman Gill Twitter) | यहाँ क्लिक करें |
फ़ेसबुक (Shubman Gill Facebook) | यहाँ क्लिक करें |
विकिपीडिया (Shubman Gill Wikipedia) | यहाँ क्लिक करें |
शुभमन गिल के रिकॉर्ड – Shubman Gill Records
Shubman Gill ने अपनी प्रतिभाओं के अनुरूप अपने कैरियर में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने घरेलू मैचों में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं और अंतरराष्ट्रीय कैरियर में भी नए नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है।
आप Shubman Gill Biography In Hindi के इस लेख में उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में नीचे दिए गए विवरण से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- महज 11 वर्ष की उम्र में शुभमन का चयन पंजाब अंडर-16 टीम के लिए हुआ। इसमें उन्होंने पांच मैचों में 330 रन का स्कोर किया।
- शुभमन गिल ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के लिए 2014 में परफॉर्म किया और पंजाब की ओर से खेलते हुए 200 से अधिक रन बनाएं।
- एक और बड़ा कीर्तिमान इनके नाम है, पंजाब में आयोजित की गयी अंतर जिला स्तरीय, U-16 पंजाब एमएल मार्कन ट्रॉफी में शुभमन ने 351 रन बनाए और निर्मल सिंह के साथ खेलते हुए 587 रनों की पार्टनरशिप का बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया।
- गिल ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 में सर्वाधिक 728 रन बनाए।
- सबसे कम उम्र में देवधर ट्रॉफी में टीम की कप्तानी का रिकॉर्ड गिल के नाम पर है।
- शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप,2018 में पूरी प्रतियोगिता में 372 रन बनाए।
- गिल के नाम सबसे कम उम्र में वेस्टइंडीज A टीम के विरुद्ध दोहरा शतक लगाने का कीर्तिमान दर्ज है।
- एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपना पहला दोहरा शतक (208 रन) बनाकर गिल ODI में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।
- शुभमन गिल सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मात्र 19 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए और 21 पारियों में 1000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के ही फखर जमान इस मामले में पहले स्थान पर हैं।
- गिल आईपीएल 2023 में फाइनल के पूर्व तक 3 शानदार शतक लगा चुके हैं।
शुभमन गिल सेंचुरी – Shubman Gill Centuries
Shubman Gill Century In ODI | 6 |
Shubman Gill Century in T20 | 1 |
Shubman Gill Century IPL | 3 |
Shubman Gill Century in Test | 2 |
Shubman Gill Total Century All Format | 12 |
शुभमन गिल आईपीएल ऑक्शन विवरण- Shubman Gill IPL Auction Details
वर्ष | मूल्य | IPL टीम |
2018 | 1.80 करोड़ | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2019 | 1.80 करोड़ | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2020 | 1.80 करोड़ | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2021 | 1.80 करोड़ | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2022 | 8.00 करोड़ | गुजरात टाइटन्स |
2023 | 8.00 करोड़ | गुजरात टाइटन्स |
शुभमन गिल को मिलने वाले अवार्ड्स/पुरस्कार – Shubman Gill Awards/Prizes
शुभमन गिल को अभी तक के कैरियर में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कई अवार्ड्स और सम्मान मिले हैं, Shubman Gill Biography In Hindi लेख में नीचे उनकी सूची दी गई है।
एम0ए0 चिदंबरम ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ U-16 क्रिकेटर के लिए) | 2013-14 |
आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट | 2019 |
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ( अंडर-19 वर्ल्ड कप) | 2018 |
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ | जनवरी 2023 |
शुभमन गिल नेटवर्थ – Shubman Gill Net Worth
BCCI ने अपने अनुबंध के अंतर्गत शुभमन गिल को ग्रेड C में रखा था जा उन्हे 1 करोड़ हर साल सैलरी मिलती थी। परंतु हाल ही में उन्हें प्रमोट करके Grade B की श्रेणी में रखा है।
इस श्रेणी के खिलाड़ी को प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। हालांकि उनकी बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी के अलावा उनकी आय का मुख्य श्रोत IPL कॉन्ट्रेक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट है। सभी स्रोतों से मिलाकर उनकी नेटवर्थ यहाँ दी गई है।
ODI Fee | 6 लाख |
T20 Fee | 2 लाख |
Test Match Fee | 15 लाख |
वार्षिक आय | 15 करोड़ लगभग |
विज्ञापन से आय | 30 से 40 लाख |
मासिक आय | 10 से 12 लाख |
कुल नेटवर्थ ( Total Net Worth) | $ 5 मिलियन |
कुल नेटवर्थ रुपयों में (Total Net Worth in INR) | 40 करोड़ लगभग (2023 के अनुसार) |
शुभमन गिल कार कलेक्शन – Shubman Gill Car Collection
शुभमन गिल के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, उनके नाम यहाँ दिये गए है।
- रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar)
- महिंद्रा थार (Mahindra Thar) Gifted By Anand Mahindra
शुभमन गिल बाइक कलेक्शन – Shubman Gill Bike Collection
- BMW
- Harley Davidson
शुभमन गिल ब्रांड एंडोर्समेंट- Shubman Gill Brand Endorsement
शुभमन गिल वर्तमान में एक बड़े सेलीब्रिटी बनते जा रहे हैं इसलिए बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड को एन्डॉर्स करने के लिए अनुबंधित कर रही हैं। गिल जिन ब्रांडस को एन्डॉर्स करते हैं उनकी लिस्ट यहाँ दी गई है।
- Nike
- JBL
- Cinthol
- Gillette
- My11 Circle
- Danone
- CEAT
- Fiama
- Games24 x7
- Danone
विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं शुभमन गिल –
टीवी पर विराट कोहली का खेल देखते हुए बड़े हुए हैं शुभमन गिल। विराट कोहली को खेलते हुए देखकर ही गिलके मन में क्रिकेट के प्रति रुचि पैदा हुई।
उन्होंने बचपन से ही यह सपना देखा कि वह भी विराट कोहली की तरह एक महान बल्लेबाज बन सके।
इसीलिए शुभमन गिल विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। शुभमन गिल विराट की बल्लेबाजी को हमेशा बारीकी से देखते थे और फिर उसी शैली में बैटिंग करने के लिए घंटों नेट पर प्रैक्टिस किया करते थे।
फिल्मों में भाग्य आजमाएंगे शुभमन गिल –
खबर है कि शुभमन गिल हॉलीवुड की आगामी मूवी “स्पाइडर मैन : अक्रॉस द स्पाइडर वार्स” में इंडियन स्पाइडर मैन के लिए अपनी आवाज देने जा रहे हैं।
वास्तव में इस मूवी के मुख्य किरदार जो कि इंडियन स्पाइडर मैन है गिल उसी को अपनी आवाज दे रहे हैं।
IPL 2023 में शुभमन गिल का अविस्मरणीय प्रदर्शन –
IPL 2023 में शुभमन गिल का गजब का प्रदर्शन रहा है। शुभमन गिल ने गुजरात टाइटन्स के लिए पारी की शुरूआत करते हुए 890 रन बनाए, जिसमे उनके तीन बेहतरीन 3 शतक भी शामिल हैं।
उनके 3 शतकों में एक शतक मुंबई इंडियन के विरुद्ध क्वालीफायर 2 में आया, जिसमें उन्होंने मात्र 60 बॉल में 129 रन बनाए। इस शतक को बनाने में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।
आईपीएल 2023 में किसी एक खिलाड़ी द्वारा बनाए गये ये सर्वाधिक रन (890) हैं। अपने इन रनों की बदौलत ऑरेज कैप उनके नाम रही।
शुभमन IPL इतिहास के, विराट कोहली, जॉस बटलर और क्रिस गेल के बाद, ऐसे चौथे क्रिकेटर बन चुके हैं जिन्होंने एक सीजन में 800+ रन बनाए हैं। वैसे आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।
विराट कोहली ने एक सीजन में रिकॉर्ड 973 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर जॉस बटलर है जिन्होंने एक सीजन में 863 रन बनाए हैं।
शुभमन गिल, सारा तेंदुलकर के क्या हैं संबंध ?
2019 के बाद से शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर (सचिन तेंदुलकर की बेटी) के साथ जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया और मीडिया पर आये दिन इन दोनों को लेकर कोई न कोई गॉशिप चलती रहती है।
इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह के बारे में एक रिपोर्टर ने शुभमन गिल से पूछा तो उनका जवाब था यह सच नहीं है। आईपीएल 2019 के बाद शुभमन गिल ने रेंज रोवर खरीदी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
सर तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी और गिल ने दिल के इमोजी के साथ लिखा शुक्रिया। इसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।
उसके बाद बात IPL 2020 की है, उस समय शुभमन गिल केकेआर टीम का हिस्सा थे। केकेआर और मुंबई इंडियन के बीच हुए एक मैच में शुभमन गिल ने शानदार फील्डिंग की थी, हालांकि KKR वह मैच हार गई थी।, उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की फील्डिंग की बड़ी सराहना की थी।
बाद में सारा तेंदुलकर ने शुभमन के उस मैच की तस्वीरों को अपनी तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। तभी से उन दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं।
शुभमन गिल, सारा अली खान –
शुभमन गिल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के नाम की भी चर्चा बनी रही। दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ऐसी खबरें आती रही हैं। 19, नवंबर 2022 को शुभमन गिल ने पंजाब चैट शो “दिल दियां गल्लां” में भाग लिया।
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा इस शो की होस्ट हैं। सोनम बाजवा ने गिल से पूछा कि बॉलीवुड की सबसे अच्छी अभिनेत्री कौन लगती हैं तो शुभमन ने सारा अली खान का नाम लिया।
सोनम के ये सवाल पूछने पर कि क्या वे सर को डेट कर रहे हैं, गिल का जवाब था, शायद। सारा और शुभमन बाद में रेस्टोरेंट में भी स्पॉट किये गए।
दिल्ली के एक होटल से बाहर आते हुए भी उन्हे स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर उनकी ये क्लिप वायरल भी हुई, इस प्रसंग पर सारा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शुभमन गिल से जुड़े रोचक तथ्य – Shubman Gill Interesting Facts
- बहुत छोटी उम्र में ही शुभमन गिल (शुभमन गिल क्रिकेटर) ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
- शुभमन गिल के पिता की भी एक क्रिकेटर बनने की इच्छा थी, परन्तु उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हुआ।
- शुभमन गिल टीवी पर सचिन, लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ जैसे क्रिकेटर्स को खेलते हुए देखकर क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित हुए।
- क्रिकेट के प्रति शुभ मंत्री रुचि को देखकर उनके माता-पिता उन्हें बहुत छोटी उम्र में फाजिल्का से मोहाली ले गए और वहां उन्होंने आईएस बिंद्रा स्टेडियम के नजदीक ही एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगे।
- 11 वर्ष की उम्र में शुभ्मन गिल का अंडर सिक्सटीन पंजाब क्रिकेट टीम में जिला स्तर पर खेलने के लिए सलेक्शन हुआ। और उस श्रंखला में उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया।
- सुमन गिल ने 2014 में पहली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर सिक्सटीन पंजाब की ओर से स्टेट लेवल मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए।
- पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट अंतरजिला Under-16 एमएल मार्कन ट्रॉफी में शुभमन गिल ने 351 रनों का स्कोर किया और निर्मल सिंह के साथ मिलकर जिला स्तर पर 587 रनों की साझेदारी करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
- बीसीसीआई के द्वारा शुभ्मन गिल को 2013-14 में सफल सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंडर-16 क्रिकेटर के तौर पर एम ए चिदंबरम ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- दिल्ली में विदर्भ टीम के विरुद्ध शुभमन गिल ने 2017 में List A क्रिकेट में पदार्पण किया।
- 2017 में ही शुभ मंगल का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ। इस श्रृंखला में उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच खेला और पूरी श्रृंखला में 351 रन बनाकर शुभमन गिल मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए।
- शुभमन को 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए उप कप्तान चुना गया था।
- आईपीएल 2018 केकेआर ने शुभमन गिल को 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
- क्रिकेट मैच खेलते समय शुभमन अपनी जेब में हमेशा लाल रुमाल रखते हैं।
FAQs
प्रश्न – शुभमन गिल का जन्म कब हुआ था?
उत्तर – शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को फाजिल्का, पंजाब में हुआ था।
प्रश्न – शुभमन गिल के कितने शतक हैं ?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे, टेस्ट, T20 और IPL में कुल मिलकर सुभमन गिल के 10 शतक हैं।
प्रश्न – क्या शुभमन गिल डबल सेंचुरी बना चुके हैं ?
उत्तर – शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह ऐसे पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं जो एकदिवसीय मैच में यह कारनामा कर चुके हैं।
प्रश्न – Shubman Gill Age कितनी है ?
उत्तर – शुभमन गिल की Age 23 वर्ष (मई 2023 के अनुसार) है।
प्रश्न – शुभमन गिल की पत्नी कौन हैं ?
उत्तर – शुभमन गिल अभी अविवाहित हैं।
प्रश्न – Shubman Gill Sister कौन हैं ?
उत्तर – Shubman Gill Sister का नाम शहनील गिल है।
प्रश्न – शुभमन गिल ने कितने रन बनाए ?
उत्तर – शुभमन गिल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट में 890, वनडे में 1311, T20 में 202 और IPL में 2751 रन बनाए हैं और कुल 5154 रन बनाए हैं।
निष्कर्ष- Conclusion/हमारे शब्द
दोस्तों ! आज के इस लेख Shubman Gill Biography In Hindi | शुभमन गिल क्रिकेटर का जीवन परिचय में हमने आपको Essay on Guru Nanak Dev Ji in Hindi के बारे में वृहत जानकारी उपलब्ध कराई है।
हमें पूर्ण आशा है कि आपको Shubman Gill Biography In Hindi पर यह जानकारी और यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। यदि आप में से किसी भी व्यक्ति को इस लेख से संबंधित कुछ जानकारी अथवा सवाल पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
मित्रों ! आपको हमारे लेख तथा उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी कैसी लगती है इस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखते रहें, दोस्तों जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि आपकी समालोचना ही हमारी प्रेरणा है। अतः कमेंट अवश्य करें।
अंत में – हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए, हमारा उत्साह बढ़ाते रहिए, खुश रहिए और मस्त रहिए।
ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जियें ।
Home Page | Click Here |
6 thoughts on “Shubman Gill Biography In Hindi | शुभमन गिल का जीवन परिचय, पत्नी, गर्लफ्रेंड, सेंचुरीज, रन और नेटवर्थ”