अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध, 2023,भाषण, कविता, महत्व | International Women’s Day

Rate this post
                               'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:’

अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं।

उपरोक्त पंक्तियाँ भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान और हमारे समाज में नारी के महत्व को दर्शाती हैं।

नारी ! प्रकृति का अनुपम वरदान और सर्वोच्च रचना। कदाचित प्रकृति की यही वह महान रचना है। जो प्रकृति के सृजन कार्य को जन्म जन्मांतर से करती आई है।

प्राचीन काल से ही नारी जन्म देने, पालन करने के अलावा अनेक महान सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक निर्वहन करती आई है।

अगर आप गौर करें तो आप देखेंगे कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज में अनेक विदुषी महिलाओं ने जन्म लिया है, जिनमें अपाला, घोषा, गार्गी आदि प्रमुख हैं।

इसके अलावा भी हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, सुचेता कृपलानी, इला भट्ट, महादेवी वर्मा, राजकुमारी अमृत कौर, अहिल्याबाई होल्कर, अरुणा आसफ अली, आदि महान नारियों ने अपने कार्यों से हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

हालांकि महिला समाज के महान कार्यों के लिए समय-समय पर उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है, परंतु उसके बावजूद यह जरूरत हमेशा महसूस होती रही कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा दिन अवश्य होना चाहिए जब विश्व की समस्त महिलाओं का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया जा सके।

इसीलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए 8 मार्च को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस दिन हम नारी का, चाहे वह हमारी माता, बहन, पत्नी, बेटी या दोस्त, किसी भी रूप में हो उसका सम्मान करते हैं, और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

परीक्षाओं में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध (International Women’s Day) विषय पर निबंध लिखने की तैयारी छात्र इस निबंध को पढ़कर कर सकते हैं। आपसे आग्रह है कि संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध 2023,भाषण, कविता, महत्व | International Women’s Day

मुख्य बिन्दु जानकारी
दिवस का नाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
मनाने का समय8 मार्च (प्रतिवर्ष )
दिवस को मनाने की शुरुआत1911 में
शुरुआत का स्थान न्यूयॉर्क (सं0रा0अमेरिका)
2023 में महिला दिवस है 112 वां
संयुक्त राष्ट्र संघ ने थीम की शुरुआत की 1996 में
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध 2023 का विषय (Theme) “डिजिटऑल : लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” (DigitALL: Innovation and technology for gender equality)
होम पेज यहाँ क्लिक करें

प्रस्तावना – Introduction

पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। आज की नारी केवल रसोई और घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है।

जब से उसने घर की दहलीज से बाहर कदम रखा है, तभी से उसने समाज में प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है और कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

अब चाहे वह क्षेत्र राजनीति, खेल, विज्ञान, कला, मनोरंजन या रक्षा और सैन्य का ही क्यों ना हो। महिलाओं ने  प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के झंडे गाड़े हैं।

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने, समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, उनके जीवन को सरल बनाने के लिए प्रतिवर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। अधिकांश देशों में इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है ? – History of International Women’s Day

बात 1908 की है, अमेरिका के न्यूयॉर्क में 15000 कामकाजी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में काम के घंटों को कम करना, अच्छा वेतन प्राप्त करना तथा महिलाओं के लिए वोट देने का अधिकार की मांग करना जैसी मांगें शामिल थीं।

उपरोक्त घटना के लगभग 1 वर्ष बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने सबसे पहली बार महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस मना कर शुरुआत की। क्योंकि यह दिवस केवल अमेरिका में मनाया गया था।

इसलिए इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का विचार क्लारा जेटकिन नामक महिला के दिमाग में आया। कोपेनहेगन में 1910 में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ वर्किंग विमेन में उन्होंने अपने इस विचार को रखा।

कोपेनहेगन में आयोजित होने वाले इस कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। क्लारा जेटकिन के इस विचार का सभी ने समर्थन किया।

और इसके बाद स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में 1911 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

2011 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शताब्दी आयोजन किया गया था। इस हिसाब से 2023 में 112 वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।

वैसे तो पहले ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 से मनाया जाने लगा था परंतु इसकी आधिकारिक शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर 1975 में हुई।

‘अतीत का जश्न मनाओ, भविष्य की योजना बनाओ’ थीम के साथ 1996 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार इस दिवस के आयोजन में थीम की शुरुआत की।

इंटरनेशनल विमेंस डे के आयोजन की सबसे प्रमुख बात यह है कि इस दिवस पर महिलाओं के साथ होने वाले लिंग भेद और अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करने के लिए अधिकांश स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ? – When International Women’s Day is Celebrated ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है। क्लारा जेटकिन के द्वारा इंटरनेशनल वूमंस डे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमंस डे का विचार भले ही दिया गया था परंतु उसके लिए उन्होंने किसी विशेष दिन के बारे में कोई बात नहीं रखी थी।

इस दिवस को मनाने के लिए 1917 तक कोई विशिष्ट दिन निर्धारित नहीं था। 1917 में रूस में महिलाओं के द्वारा एक और विरोध प्रदर्शन हुआ, जो शांति और रोटी की मांग को लेकर था। यह प्रदर्शन 4 दिनों तक चला।

काफी कशमकश के बाद इसका यह परिणाम हुआ कि तत्कालीन ज़ार (रूस का शासक) को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी, तब अंतरिम सरकार के द्वारा रूसी महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार प्रदान कर दिया गया।

इस विरोध प्रदर्शन का पहला दिन जूलियन कैलेंडर ( रूस में माना जाने वाला कैलेंडर) के हिसाब से 23 फरवरी, रविवार था। परंतु ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह दिन 8 मार्च था। और इस दिन को तभी से इंटरनेशनल विमेंस डे की तरह मनाया जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है?- How to Celebrate International Women’s Day

दोस्तों, दुनिया भर के सभी देशों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में, महिलाओं की समस्याओं को उजागर करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सफलताओं को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है।

दुनिया भर के अलग-अलग देशों में इस दिन कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होता है इन गतिविधियों में सम्मेलन, कार्यशाला, सेमिनार आयोजित करना, संगीत समारोह, नाटक और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है।

इसके अतिरिक्त लोग घरों में और ऑफिस में भी महिलाओं को सम्मानित करके  इस दिन को मनाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सरकारें और कई संगठन विशेष प्रकार की योजनाओं का आरंभ करते हैं तथा महिलाओं को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्य करते हैं। 

विशेष रुप से इस विशिष्ट दिन महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें उपहार प्रदान किए जाते हैं। वैसे तो इस दिन के अलावा अन्य दिनों में भी लोग महिलाओं के सशक्तिकरण तथा महिलाओं की समस्याओं के लिए  समाधान खोजने के लिए तत्पर रहते हैं,  परंतु  महिलाओं को समर्पित यह दिन महिला समाज के लिए अति विशिष्ट दिन है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका –

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)  ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 में महिला के अधिकारों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय वर्ष (International Women’s Year) का आयोजन किया था।

इस वर्ष में संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार से शुरुआत की।

इसी क्रम में 1977 में UNO  ने 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

अपने  निर्णय के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिला अधिकारों के लिए जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए इस विशिष्ट दिन (8 मार्च) को चुना था।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिन के माध्यम से समाज में महिलाओं की भागीदारी उनके अधिकार तथा सुरक्षा हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अन्य संगठनों ने महिलाओं के अधिकारों की  समानता और रक्षा के लिए  समय-समय पर कई प्रकार के अभियान चलाए हैं।

इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं में अपने अधिकारों के बारे में जागरूकता आती है और समाज में उन्हे सम्मान मिलता है। 

इन अभियानों में प्रमुख रूप से महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के न्याय के लिए संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ  के द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वास्तव में एक महत्वपूर्ण दिन है जो महिलाओं के सम्मान तथा आर्थिक, सामाजिक और  समानता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

You May Also Read

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य – International Women’s Day Objective

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान  और समानता को बढ़ावा देना है। यह दिन महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिकों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है।

तथा साथ ही महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए दुनिया भर में महिलाओं के प्रति समाज का समर्थन और संवेदनशीलता में वृद्धि करता है यह दिन समाज में महिला पुरुष की लैंगिक समानता लाने के लिए सभी को संघर्षरत रहने का संदेश भी देता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व- International Women’s Day Importance

महिलाओं की अनुपस्थिति में किसी भी समाज की कल्पना करना बेमानी है।  क्योंकि उनके  बिना कोई भी समाज पूर्ण नहीं हो सकता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना महिलाओं के सामाजिक,  आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विकास के लिए की गई है।

इस दिन का महत्व इस बात के लिए है कि यह दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए आवाज उठाता है।

इस दिन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के हक में ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करना है जो महिलाओं को समाज में एक बेहतर स्थान देने की दिशा में प्रोत्साहित करते हैं।

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित अन्य सभी क्षेत्रों में समान अवसर देने के लिए यह दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

महिलाओं की बेहतरी के लिए तथा समाज में उनकी भूमिका को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठाये जाते हैं।

इस दिन का महत्व इसलिए भी है कि यह महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करता है तथा समाज में उनकी अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण यात्रा है जो महिलाओं को उनकी स्वतंत्रता और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है।

दुनिया भर में इस दिन लोग कविता वाचन, सेमिनार, रैलियां, संगीत आदि क्रियाकलापों का आयोजन करते हैं तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर बातचीत और चर्चा करने के लिए कई प्रकार की गोष्ठियाँ आयोजित की जाती हैं। 

अच्छा स्वास्थ्य,  रोजगार तथा अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समानता के लिए कदम उठाने के साथ ही समाज में महिलाओं को उचित स्थान देने तथा उनके द्वारा अपने अधिकारों को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस  बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या है ? – International Women’s Day Theme 2023

1996 में शुरुआत के बाद से अब तक महिलाओ की सुरक्षा, अधिकारों और उनके विकास से जुड़ी कोई न कोई थीम संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्धारित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के लिए भी ऐसी ही एक थीम निर्धारित की गई है।

इस वर्ष की थीम है – DigitALL: Innovation and technology for gender equality (डिजिटऑल : लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी)

महिला दिवस पर भाषण – Women’s Day Speech

उपस्थित  सज्जनों,  नमस्कार ! 

मैं आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में यहां उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत करता/ करती  हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में आदिकाल से नारी का सम्मान और उसकी पूजा की जाती रही है। 

उसी नारी के महत्व को लेकर मैं आपके सम्मुख अपने विचार प्रस्तुत करने जा रहा/ रही हूं। यह दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता  तथा उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाने वाला दिन है।

आज के दिन हम सभी को समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भूमिका तथा उनके अधिकारों को समझने की आवश्यकता है।

वर्तमान में समाज में महिलाओं को आमतौर पर उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता है, परंतु यह सच है कि  महिलाओं के अधिकारों को समझना तथा उन्हें समानता और सम्मान देना हम सभी लोगों की सांझा जिम्मेदारी है। 

कहा जाता है कि किसी भी समाज की खुशहाली उस समाज की महिलाओं की खुशहाली पर निर्भर करती है। इसलिए हमें भी अपने समाज की महिलाओं के सम्मान तथा उनकी समानता और अधिकारों के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए।

वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं, चाहे वह नौकरी हो, रक्षा क्षेत्र हो, उद्योग, राजनीति, खेल या अन्य कोई भी क्षेत्र हो। महिलाओं ने समाज के नैतिक मूल्यों तथा अपनी मर्यादाओं का सम्मान करते हुए अपने लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण किया है।

हालांकि यह भी सच है कि हमारे समाज में महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अनुकूल अवसर नहीं मिल रहे हैं।

उन्हें आज भी असमान वेतन, जगह-जगह लैंगिक असमानता,  विवाहित महिलाओं को समाज में कार्य करने की आजादी ना होना तथा घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं की यह समस्याएं अपने आप में गंभीर हैं और इनका समाधान खोजना आवश्यक है। सभी को महिलाओं के समान अधिकारों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

हमें समाज में एक ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जहां महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाते हुए सफलता के शिखर तक पहुंच सकें।

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  हमें अपने आप से वादा करना होगा कि हम महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे एक ऐसी सोच…… जो महिलाओं को समाज में उच्चतम स्थान प्रदान करे तथा उनके समान अधिकारों की रक्षा करे।  

महिला दिवस पर कविताWomen’s Day Poem in Hindi

बेचारी नहीं यह नारी है, हम सब की जिम्मेदारी है। 


समाज से लड़ती है, सारे दुख सहती है,
पर कभी ना कुछ कहती है।


यूं तो हर पुरुष की वह परछाई है,
पर सदियों से दुख सहती आई है। 


कभी लिंगभेद,  कभी शिक्षा का अधिकार ना मिला,
कभी सुरक्षा,  कभी समानता का अधिकार न मिला। 


हमेशा लड़ी अधिकारों के लिए, यह लड़ाई अभी भी जारी है। 
बेचारी नहीं यह नारी है, हम सबकी जिम्मेदारी है। 


कहते हैं सब की सफलता के पीछे जरूर कहीं एक नारी है,
पर फिर भी सबकी प्रेरणा…, नारी तो बेचारी है। 


मत उसका शोषण करो,  मत उसका अपमान करो। 
वह मां है, बहन है, पत्नी और बेटी है,  सब उसका सम्मान करो। 


नारी के सम्मान से ही हम सब का भी सम्मान होगा। 
नारी सम्मान पाएगी तभी समाज समृद्ध होगा,  
और हमारा देश महान होगा। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनमोल वचन- Womens Day Quotes in Hindi

यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ अनमोल वचन दिए जा रहे हैं, ये वचन नारी शक्ति के महत्व, समानता और अधिकारों के बारे में संदेश देते हैं।

“औरत ही समाज की वास्तविक शिल्पकार है।”

– चेर

“किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतौं की उन्नति से मापी जा सकती है।”

– डॉ0 बी0 आर0 अम्बेडकर

“एक समान मान और एक समान अधिकार सभी महिलाओं के लिए होने चाहिए।”

– मलाला यूसुफजई

“एक सशक्त महिला हर एक परिवार की नींव होती है और एक सशक्त समाज की नींव होती है।”

-मिचेल ओबामा

“महिला शक्ति अपने विवेक और ताकत के साथ सभी मामलों में अपना स्थान ले सकती है।”

-सुनीता नारंग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्लोगन/ नारे- International Women’s Day Slogan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ महत्वपूर्ण नारे/स्लोगन निम्नलिखित हैं:

महिलाएं करती हैं बलिदान,
उन्हें दिलाए उचित सम्मान। 

 महिलाएं दुनिया की आधी शक्ति हैं,

आधी नहीं यह आदिशक्ति हैं। 

 समानता के लिए आवाज उठानी है,

 महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को बचाने की ठानी है। 

नारी है जननी, जननी का सम्मान करो। 

उसे उचित मान-सम्मान दो, मत उसका तुम अपमान करो॥  

 एक पुरुष को शिक्षित करने पर,  केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है। 

 परंतु एक महिला को शिक्षित करने पर, एक पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है॥ 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े खास रंग कौन-कौन से हैं –

बैंगनी, हरा और सफेद यह तीन ऐसे रंग हैं जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से संबंध रखते हैं, 1908 में में ये तीन रंग इंग्लैंड की Women’s Social and Political Union (WSPU) ने निर्धारित किए थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैम्पेन के अनुसार इन तीनों रंगों के द्वारा निम्नलिखित संदेश दिए जाते हैं-

बैंगनी- बैंगनी रंग महिला शक्ति, गरिमा और न्याय को प्रदर्शित करता है।

हरा- हरा रंग उम्मीद और सुरक्षा को प्रदर्शित करता है।

सफेद- सफेद रंग, शांति, शुद्धता, और संयम को प्रदर्शित करता है।

क्या अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ? – International Men’s Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में शायद सभी लोग जानते हैं पर क्या आपको मालूम है कि ऐसा ही एक दिन पुरुषों के लिए भी निश्चित है ? जी हां,  19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

थॉमस ऑस्टर  नामक व्यक्ति ने 7 फरवरी 1992 को इस दिन की शुरुआत की थी। सर्वप्रथम त्रिनिदाद और टोबैगो ने 1999 में इस दिन को मनाना शुरू किया तब से यह प्रचलन में आ गया।

 महिलाओं के बारे में कुछ मिथक-

  • आम लोगों की धारणा है की महिलाएं कमजोर होती हैं।
  •  पुरुष समाज में यह बात मानी जाती है की अधिकांश महिलाएं धोखा देती हैं।
  •  कुछ दकियानूसी विचार वाले लोगों की यह मानसिकता होती है कि महिलाओं को घर से बाहर काम नहीं करना चाहिए।
  • ऐसे ही कुछ लोग इस मानसिकता को पालते हैं कि महिलाएं केवल बच्चों को  पैदा करने और पालने के लिए होती हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक बात की है। विशेष रूप से हमने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जोर दिया है जो समाज में महिलाओं के पुरुषों के समान अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। 

इस लेख में दी गई जानकारियां महिलाओं के अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने में मददगार साबित होंगी हम ऐसी आशा करते हैं कि यह लेख आपको महिला अधिकारों के बारे में जानने में मददगार साबित होगा और इससे आपके विचारों में भी महिलाओं के लिए पुरुष के समान अधिकारों के लिए उनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी । 

FAQ

प्रश्न – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर- हर साल 8 मार्च को

प्रश्न- पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था ?

उत्तर- 1911 में

प्रश्न – महिला दिवस क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर- महिला दिवस, महिलाओ के लिए समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण, और समान अवसरों को बढ़ावा देने, लैंगिक भेदभाव मिटाने व महिलाओं को सम्मान, न्याय और सुरक्षा प्रदान करता है। यह दिन पूरे विश्व में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न- महिला दिवस क्या होता है?

उत्तर- हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त करने, उनके सम्मान, सुरक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न – महिला दिवस का क्या अर्थ है?

उत्तर– महिला दिवस का अर्थ विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित करना और उनके श्रेष्ठ कार्यों को याद करना है। समस्त महिलाओं को समर्पित यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके महत्व को प्रदर्शित करता।

प्रश्न-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है ? 

उत्तर-  1909 में पहली बार 28 फरवरी को  अमेरिका में महिला दिवस मनाया गया। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी  ने 1908  में न्यूयॉर्क में गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाली महिला वर्कर्स  के द्वारा की गई हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चुनाव किया था। इसी प्रकार रूस में पहली बार 28 फरवरी को महिलाओं ने महिला दिवस मना कर  प्रथम विश्व युद्ध का विरोध किया था।

प्रश्न-  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पहली बार किसने बनाया था?

उत्तर- एक ऑस्ट्रेलियाई महिला एवा स्मिथ ने 1911 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

हमारे शब्द – Our Words

दोस्तों ! आज के इस लेख अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध, 2023,भाषण, कविता, महत्व | International Women’s Day  में हमने आपको international women’s day के बारे में वृहत जानकारी उपलब्ध कराई है।

हमें पूर्ण आशा है कि आपको यह जानकारी और यह लेख अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवश्य पसंद आया होगा। यदि आप में से किसी भी व्यक्ति को इस लेख से संबंधित कुछ जानकारी अथवा सवाल पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।  

प्रिय पाठकों, आपको हमारे लेख तथा उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी कैसी लगती है ? आपकी सराहना और समालोचना से ही हमारी लेखनी को बेहतर लेखन के लिए ऊर्जा रूपी स्याही मिलती है, अतः नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर हमारा मार्गदर्शन अवश्य करते रहे।

दोस्तों, जल्द मिलते हैं एक और नये, जानकारी से परिपूर्ण,  प्रेरणादायक, रोमांचक, जानदार और शानदार शाहकार के साथ।

लेख पूरा पढ़ने और हमारे साथ बने रहने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद !

अंत में – हमारे आर्टिकल पढ़ते रहिए, हमारा उत्साह बढ़ाते रहिए, खुश रहिए और मस्त रहिए।

ज़िंदगी को अपनी शर्तों पर जियें ।

WebStory देखें –

>अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध 2023

9 thoughts on “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध, 2023,भाषण, कविता, महत्व | International Women’s Day”

Leave a Comment

error: Content is protected !!