10 आतिविशिष्ट बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए 

प्रधानमंत्री संग्रहालय

उद्घाटन का समय -14 अप्रैल 2022

सुबह लगभग 11:00 बजे 

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2022 को सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान करेंगे।

देश की मौजूदा सरकार ने नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन परिसर में एक विशाल संग्रहालय का निर्माण किया है, जिसे प्रधानमंत्री संग्रहालय का नाम दिया गया है।

इसमें देश की स्वतंत्रता आंदोलन से प्रारंभ करते हुए संविधान निर्माण तथा वर्तमान के आधुनिक भारत की कहानी को विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से बताया गया है

इस संग्रहालय में सभी 14 प्रधानमंत्रियों व उनके द्वारा किए गए कार्यों का निरूपण किया जाएगा, और यह संग्रहालय हमारे देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित किया जाएगा ।

यह विशाल संग्रहालय कुल 10491 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। सबसे विशेष इस संग्रहालय का डिजाइन है जो बदलते भारत ( भविष्य का भारत ) की कहानी से प्रेरित है।

इस संग्रहालय की विशेषता है कि इसके निर्माण के लिए किसी भी पेड़ को काटा या  प्रत्यारोपित नहीं  किया गया है। म्यूजियम के निर्माण में मजबूती तथा ऊर्जा संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है।

इस म्यूजियम के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को देश के समस्त पूर्व प्रधानमंत्रियों की कार्यक्षमता,  कार्यशैली, उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों को प्रदर्शित करके जागरूक किया जाएगा ।

संग्रहालय की जानकारी के स्रोत

· फिल्म डिविजन

· दूरदर्शन

· मीडिया हाउस ( देसी एवं विदेशी )

· संसद टीवी

· रक्षा मंत्रालय

प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रदर्शित की जाने वाली वस्तुएं

· पदक

· स्मारक टिकट

· महत्वपूर्ण पत्राचार

· सिक्के

· उपहार

प्रदर्शन हेतु इस्तेमाल तकनीक 

· वर्चुअल रियलिटी

· इंटरेक्टिव स्क्रीन

· इंटरेक्टिव कियोस्क

· ऑगमेंटेड रियलिटी

· स्मार्टफोन एप्लीकेशन

इस संग्रहालय को  271 करोड़ रुपए की बड़ी लागत से निर्मित किया गया है |

संग्रहालय के निर्माण की लागत 

सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे CLICK करें