चैत्र नवरात्रि       2022   अगर आप भी रखते  हैं व्रत तो जान लें ये  9 नियम

1. नवरात्रि व्रत में हमें सामान्य भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि  कुट्टू के आटे के साथ सेंधा नमक अथवा फलाहार करना चाहिए।

 2. नवरात्रि व्रत के दिनों में हमें 1 दिन पूर्व ही तामसिक  भोजन जैसे-  लहसुन, प्याज  आदि बंद कर देना चाहिए ।

Rings

3. इन दिनों हमें अपने  मन, वचन  और कर्म से शुद्ध होना चाहिए किसी के बारे में बुरा सोचना,  बोलना  नहीं चाहिए।

4. नवरात्रि के 9 दिनों में  साधकों को चमड़े  से बनी  वस्तुएं जैसे -  बेल्ट, पर्स अथवा जूते  नहीं पहनने चाहिए।

5.  व्रत रखने वाले साधकों को जमीन पर सोना चाहिए,  समस्या होने पर लकड़ी की चौकी  पर सो सकते हैं।

6.  नवरात्रि व्रत के दौरान साधकों  को दाढ़ी,  बाल  अथवा नाखून काटने से  पूर्णरूपेण परहेज करना चाहिए।

7.  व्रत रखने वाले साधकों को काम,  क्रोध,  लोभ,  मोह,  ईर्ष्या   आदि दुर्गुणों से दूर रहते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

8.  नवरात्रि के व्रत में साधक को 9 दिन तक दुर्गा सप्तशती  एवं दुर्गा चालीसा का पाठ  नियमित रूप से करना चाहिए।

9. साधक को नवरात्रि के दिनों में नशा करने वाले पदार्थ बीड़ी, सिगरेट,  तंबाकू,  शराब  आदि पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए,  और इन पदार्थों से  दूर रहना चाहिए।