हार्दिक पंड्या होंगे T-20 फॉर्मेट के स्थाई कप्तान !

Credit : Hardik Pandya Instagram

श्री लंका सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को मिली T-20 की कमान।  क्या होंगे स्थाई कप्तान भी ?

आखिर उम्मीद के मुताबिक हार्दिक पंड्या को BCCI द्वारा श्री लंका के साथ घरेलू शृंखला के लिए T-20 की कमान सौंपी गई है। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

हार्दिक पंड्या को BCCI की ओर से नव- वर्ष से पहले ही नए साल का तोहफा मिला है, उन्हें टीम में दोहरी जिम्मेदारी मिली है। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

उन्हें श्री लंका के खिलाफ शृंखला में एक ओर T-20  टीम का कप्तान बनाया गया है तो दूसरी ओर वनडे टीम का उप- कप्तान भी बनाया गया है। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

श्री लंका के विरुद्ध घरेलू श्रंखला 3 जनवरी से शुरू हो रही है। भारतीय टीम सीरीज में 3 वनडे और 3 T-20 मैच खेलेगी। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

नये  साल 2023 में यह भारत की पहली सीरीज होगी। इस श्रंखला का पहला T-20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 जनवरी को होगा। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

BCCI ने पंड्या की कप्तानी की सिर्फ घोषणा की पर ये नहीं बताया कि वे सिर्फ मौजूदा सीरीज के लिए कप्तान होंगे या इस जिम्मेदारी को वे आगे भी निभाएंगे। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

आस्ट्रेलिया में हुए T-20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से ही रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को T-20 का कप्तान बनाने की माँग उठ रही थी। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

हार्दिक पंड्या की कप्तानी को यदि BCCI आगे जारी रखती है, तो ऐसा करने के पक्ष में हार्दिक के बेहद शानदार रिकॉर्ड भी हैं, जो उनका दावा मजबूत करते हैं। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

हार्दिक पंड्या ने T-20 में 5 बार टीम की कप्तानी की है और पाँचों बार इंडिया को जीत हासिल हुई है। ये आँकड़े भविष्य में कप्तानी के लिए उनके दावे को बेहद मजबूत बनाते हैं। 

Credit : Hardik Pandya Instagram

हार्दिक पंड्या की बायोग्राफी और क्रिकेट कैरियर व उपलब्धियों की जानकारी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें। 

Credit : Hardik Pandya Instagram