IPL 2023 : 12 वेन्यू,  70 लीग मैच और पूरे शेड्यूल के बारे में जानिए 

दोस्तों, आईपीएल 2023 का सभी को बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में सभी उससे जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं।  

तो आइए हम आपको बताते हैं -  IPL 2023, 31 मार्च से शुरू होकर 28 मई 2023 तक चलेगा। 

आईपीएल का पहला मैच 2022 की चैंपियन GT और चार बार की विजेता CSK के बीच 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 से खेला जाएगा। 

इस बार IPL का format अलग है, इसमें सभी 10 टीमों को 'A' और 'B' दो ग्रुपों में बांटा गया है। 

ग्रुप A  1.मुंबई इंडियंस  2. कोलकाता नाइट राइडर्स 3. राजस्थान रॉयल 4.  दिल्ली कैपिटल्स 5.  लखनऊ सुपरजाइंट्स

ग्रुप B 1.  चेन्नई सुपर किंग्स 2.  सनराइजर्स हैदराबाद 3.  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4.  पंजाब किंग्स 5.  गुजरात टाइटन्स 

IPL 2023 में 70 लीग मैचों सहित कुल 74 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच दोपहर 3:30 और शाम 7:30 से शुरू होंगे। 

आईपीएल सीजन 16  के सभी मैच देश के अलग-अलग स्टेडियम में होंगे। इनमें निम्नलिखित प्रमुख शहरों के स्टेडियम शामिल हैं - 

– चेन्नई – बेंगलुरु – हैदराबाद – लखनऊ – मोहाली – अहमदाबाद

– धर्मशाला – गुवाहाटी – मुंबई – जयपुर – कोलकाता – दिल्ली

इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।  

सीधा प्रसारण 

इसके अलावा इसके डिजिटल राइट्स वायकॉम 18  के Jio Cinema के पास है,  अतः इस नेटवर्क पर भी मैचों का प्रसारण किया जाएगा। 

IPL 2023 का फाइनल मैच 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 पर खेला जाएगा। 

IPL 2023 का पूरा शेड्यूल और सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।